✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
10 मई 2020 को होने वाली पीटीईटी-2020 परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित नई तिथि की घोषणा बाद में।
बीकानेर, 26 अप्रेल 2020, सत्र 2020-21 में राज्य के समस्त राजकीय एवं निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में बीएड (दो वर्षीय) एवं बीए.बीएड/बीएससी बीएड (चार वर्षीय समेकित) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पीटीईटी-2020 परीक्षा जो दिनांक 10 मई 2020(रविवार) को राज्य के सभी जिला मुख्यालय के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होनी थी। इस प्रवेश परीक्षा हेतु बीएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 327270 आवेदन एवं बीए बीएड/बीएससी बीएड(चार वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम) के लिए 153696 आवेदन अर्थात कुल 480926 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कोरोना संकट एवं लॉकडाऊन की स्थिति को देखते हुए दिनांक 10-05-2020 को होने वाली पीटीईटी-2020 परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। समन्वयक डॉ. जी. पी. सिंह ने बताया कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा लॉकडाऊन खुलने के पश्चात् राज्य सरकार/एनसीटीई द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार घोषित की जायेगी। सभी अभ्यर्थी नियमित रूप से पीटीईटी-2020 सम्बन्धित जानकारी हेतु अधिकृत वैबसाईट देखते रहे।
पीटीईटी-2020 प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे उनके आवेदन पत्र में यदि कोई त्रुटि रह गई है तो पीटीईटी-2020 की अधिकृत वैबसाईट www.ptetdcb2020.com , एवं www.ptetdcb2020.org पर ऑनलाईन दिनांक 05-05-2020 संशोधन कर सकते हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...