✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्रीडूंगरगढ़ अंचल के युवा लीडर डॉ विवेक माचरा ने राज्य सरकार से मांग की है कि श्रीडूंगरगढ़ अंचल की स्वीकृत गौण कृषि मंडियों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए । साथ ही श्रीडूंगरगढ़ मुख्य मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रशासन को सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान के माध्यम से किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था प्रारंभ की जाए ।
डॉ विवेक माचरा ने मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा मंडी प्रशासन को जारी बजट के माध्यम से प्रत्येक मजदूर को नियमित तौर पर एक कर्मचारी नियुक्त करके मास्क वितरण की व्यवस्था को प्रारम्भ किया जाना चाहिए और साथ ही मंडी प्रांगण में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के तापमान जांच के लिए को थर्मल मशीन उपयोग में ली जा रही है उसके लिए एक प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी की नियुक्ति मंडी परिसर में की जानी चाहिए । डॉ विवेक माचरा ने राज्य सरकार से मांग की है कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस संकट के समय में श्रमिकों और किसानों को राज्य सरकार प्रतिदिन नियमित रूप से मास्क वितरण करवाए ताकि प्रत्येक कोरोना के संकट से बच सके । डॉ विवेक माचरा ने मंडी परिसर के तमाम व्यापारियों , मंडी प्रशासन और श्रमिकों और किसानों से भी इस संकट के समय में प्रशासन का सहयोग करने और साथ निभाने की अपील की है ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...