✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में बाहर से आए लोगों की सूचनाएं छुपाई तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी
गौतम ने कहा कि लोकस्वास्थ्य और लोक व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जो आदेश जारी किए गए हैं, आमजन इसकी अनुपालना करते हुए सहयोग करें। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी निवासी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यदि उनके यहां बाहर से कोई आदमी आया हुआ है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए ताकि उसकी जांच हो सके और बीमारी फैलने से रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने सूचनाएं छुपाई तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौतम ने कहा कि यहां एक मेडिकल टीम भी आएगी है जो घर-घर जाकर स्क्रीनिंग और सर्वे का काम करेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में बाहर से आए लोगों की सूचनाएं छुपाई तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी
जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने निषेधाज्ञा प्रभावित क्षेत्र में किया दौरा
बाहर से आए लोगों की सूचना देने की अपील की
जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के साथ शुक्रवार को राणीसर बास स्थित पुरानी मस्जिद क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की गई है जिसके तहत किसी भी व्यक्ति के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने माइक के जरिए आमजन को सम्बोधित करते हुए घर से बाहर ना निकलने की समझाइश की।गौतम ने कहा कि लोकस्वास्थ्य और लोक व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जो आदेश जारी किए गए हैं, आमजन इसकी अनुपालना करते हुए सहयोग करें। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी निवासी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यदि उनके यहां बाहर से कोई आदमी आया हुआ है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए ताकि उसकी जांच हो सके और बीमारी फैलने से रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने सूचनाएं छुपाई तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौतम ने कहा कि यहां एक मेडिकल टीम भी आएगी है जो घर-घर जाकर स्क्रीनिंग और सर्वे का काम करेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...