✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 3 अप्रैल 2020
विप्र फाउंडेशन के *राष्ट्रीयव्यापी अभियान* के तहत *बीकानेर विफा महिला मोर्चा द्वारा दूसरे दिन* भी घर - घर जाकर मास्क वितरण कर जागरूक किया !!
बीकानेर 3 अप्रैल-विप्र फाउंडेशन के राजस्थान जॉन फर्स्ट बी के प्रदेश अध्यक्ष भवर पुरोहित के दिशा निर्देशों और नेतृत्व में आज
राष्ट्रीयव्यापी अभियान में बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क वितरण का कार्य सुचारू रूप से चला|
अभियान की बीकानेर शहर प्रभारी आशा पारीक ने आज महिलाओं की अलग अलग टीमो को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया और खुद एक टीम का नेतृत्व करते हुए विफा नारी शक्ति व कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क वितरण कर लोकडाउन्न की पालना का भी आग्रह किया जा रहा है|
विफा परिवार की श्रीमति सरिता मुकेश सारस्वत और इनके साथियों द्वारा आज विश्वकर्मा गेट सुथारों के मोहल्ला व नयाशहर आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर सम्पर्क कर मास्क वितरण कर कोरोना से बचाव हेतु अपील की|
नया शहर थाना के स्टाफ को आरती आचार्य दिनेश ओझा अनु शर्मा विजय किराडू आदि ने सेनेटाइजर व मास्क भेंट कर उनकी ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्ध होने पर आभार जताया|
शहर के अंदरूनी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता राजूदेवी व्यास,अनुराधा आचार्य व पुरानी गिन्नानी क्षेत्र में वार्ड 51 में शोभा ओझा वार्ड नं 23 में नंदकिशोर गालरिया के नेतृत्व में मेघा जोशी हेमलता जोशी मीनाक्षी जोशी रेखा व्यास जे.पी.सुथार, वार्ड नं.18 जवाहर नगर में रमेश जाजड़ा के नेतृत्व में सतोष जाजड़ा उमा जाजड़ा नाजुक जाजड़ा गरिमा जाजड़ा द्वारा,वार्ड नं.19 में गार्गी शर्मा प्रतिभा देवी संतोष देवी व भवानी शंकर जाजड़ा के नेतृत्व में व वार्ड नं.38 में रितु गौड़,दम्माणी चौक पुगलिया गली में गीतादेवी वेटनरी कॉलेज कैलाशपुरी क्षेत्र में रतनी आसोपा, वार्ड नं.14 में इला पारीक के संयोजन में सभी महिला पदाधिकारी अपने सहयोगी के साथ ने इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है |
जिलाध्यक्ष आशा पारीक ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का यह प्रयास रहेगा कि हर वार्ड में कि जरूरतमंदों तक मास्क पहुंचे एवं राज्य सरकार, केंद्र सरकार के चिकित्सा विभाग द्वारा जो निर्देश आदेश कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए हैं व हर परिस्थिति में विफा टीम सेवा कार्य मे जुटी रहेगी !!
इसके साथ साथ विफा युवा मंच के राजू पारीक क्रोन्या के नेतृत्व में युवाओं ने कई क्षेत्रों में स्वयं के साधनों से घरों के गेट व गलियों को सेनेटाइजर किया गया !!
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...