✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*संयम और धैर्य का परिचय देना होगा शहर वासियों को** *संकट के समय शहर में एकता बनाए रखें* *कुमार पाल गौतम* *सभी धर्मों के गुरुओं ने कहा गंगा जमुनी संस्कृति ही हमारी पहचान एक दूसरे का करें सहयोग* बीकानेर ।। जिला कलेक्टर बीकानेर कुमार पाल गौतम ने कहा बीकानेर सांस्कृतिक विरासत का शहर है यहां पर लोग एक दूसरे की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ऐसे शहर के लोगों को मैं अपील करता हूं कि वह कोरोना की जंग में अधिक सक्रिय होकर एक दूसरे की मदद में आगे आएं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें उन्होंने कहा कि इस जंग को जीतने में शहरवासियों का ही सबसे बड़ा योगदान रहेगा डॉ पुलिसकर्मियों व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी जो मानवीय संवेदना के साथ काम कर रहे हैं उनका सम्मान करें और उनको भरपूर सहयोग देवें लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता सोमगिरि महाराज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम गंगा जमुनी तहजीब के लोग हैं जिन्होंने समूचे विश्व में इस बात का संदेश दिया है बीकानेर किसी भी परिस्थिति में हमेशा एक दूसरे आपकी भाव रखते हुए सहयोग करता रहा है इसे हमें इस संकट के समय भी विशाल के रूप में पेश करना है रानी बाजार गुरुद्वारा के बलविंदर सिंह संधू ने कहा कि धार्मिक एकता और अखंडता इस शहर की पहचान रही है जिस पर हमें इस अवसर पर कोई आंच नहीं आने देना है जरूरत है हम संगठित और मजबूती के साथ सबकी मदद में आगे आएं शहर काजी मुस्ताक अहमद ने कहा कि प्रशासन मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है सबका सहयोग कर रहा है तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हम इस घड़ी में एक सहयोगी की भूमिका में रहे रोमन कैथोलिक चर्च के फादर एल्विन ने बीकानेर शहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा सौहार्दपूर्ण वातावरण का शहर नहीं देखा जहां जब भी कोई विपत्ति आती है सभी एकजुट होकर भाई भाई की तरह सहयोग करते हैं इसी पहचान को कायम रखना है शांति मिशन की एसडी शांति ने कहा कि हमारा यह कर्तव्य है कि हम प्रशासन के निर्देशों को माने जो दिन रात एक कर के हमारी सुरक्षा कर रहे हैं जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं तो हमें एकजुटता का परिचय देकर उनके इरादों को मजबूत करना है
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...