✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दैनिक युगपक्ष में प्रमुखता से प्रकाशित 1 मई 2020
कोरोना रहस्य : राक्षसी यज्ञ
शत्रु के नगरों में बीमारियां उत्पन्न की जाती थी
-✍️ मोहन थानवी
अजब का रहस्य है कोरोनावायरस । लेकिन ऐसा पहली बार नहीं। कितने ही अजूबों को कितने ही युग देख चुके, कहा नहीं जा सकता। यकीन नहीं होता। आज से सदियों पूर्व यज्ञ के माध्यम से अच्छी वर्षा करवाई जा सकती थी । खेतों में धान्य उपजाया जा सकता था और उसकी गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती थी । यहां तक कि शत्रु के नगरों में रोगों को उत्पन्न के नगरों में रोगों को उत्पन्न करवाया जा सकता था ।
यह कपोल कल्पित कतई नहीं है। ऐसा उन पुराणों, ग्रंथों में उल्लेखित है, जिनके दम पर हमारा भारत विश्व गुरु की की उपाधि प्राप्त कर चुका है। ऐसा ही एक ग्रंथ है वैदिक चिकित्सा। वैदिक चिकित्सा नामक ग्रंथ के पेज 15 पर हवन चिकित्सा अध्याय में स्पष्ट रूप से अंकित है कि राक्षसी यज्ञ से शत्रु के नगरों में रोग उत्पन्न किए जाते थे। यदि ऐसा था तो जरूर रोगों की औषधियां भी इसी विधि से बनाई जाती होंगी। जैसाकि आज लैब में किया जाता है।
और लैब में हमारे भारत के विद्वानों के प्रयत्न इसी प्रकार जारी रहे तो कतई संदेह नहीं कि विश्व गुरु की उपाधि की उपाधि भारत को शीघ्र ही पुनः पुनः प्राप्त हो। यह अजूबा ही है कि ऐसा वायरस कब कहां कैसे क्यों उत्पन्न हुआ इसके बारे में कोई नहीं जानता। ऐसा संभवत संपूर्ण पृथ्वी पर समस्त देशों में पहली बार हुआ हो किंतु धरा के किसी न किसी भाग पर इस प्रकार के अज्ञात रोगों के आक्रमण संभवतया नई बात नहीं है। यह कहने के पीछे वजह और प्रमाण है हमारे भारत के वेद पुराणों में उल्लेखित संदर्भ। यह संदर्भ भले ही सांकेतिक हो। इन्हें पढ़ें तो मन में यह जिज्ञासा स्वाभाविक रूप से से उठती है कि यदि रोग उत्पन्न किया जाना संभव है तो निश्चय ही उसी विधि से उन रोगों को खत्म करने के लिए औषधि का निर्माण भी संभव है। और ऐसा ही हम आज के युग में देख भी रहे हैं कि किस प्रकार लैब में रोगों को खत्म करने के लिए दवाइयां बनाई जाती है। फिलवक्त कोरोना वायरस के खात्मे के लिए लैब में वैक्सीन बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है । यहां वैदिक चिकित्सा की इस एक पंक्ति को संदर्भित करने के पीछे जिज्ञासा केवल इतनी है की विषय विशेषज्ञ यदि वेद पुराणों को इस नजरिए से खंगालें कि कहीं अज्ञात बीमारी के खात्मे के लिए कोई उपाय उल्लेखित मिल जाएं तो शायद इसमें उन्हें सफलता मिल जाए। आवश्यकता शोध की है । शोध हो रहे हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...