✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
बीकानेर में आइसोलेटेड एक
महिला की मौत, सैंपल जाँच के बाद पता चलेगा कि
महिला की मौत की वज़ह कोरोना है या अन्य कोई
कारण
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
बीकानेर। निजामुद्दीन मरकज से लौटे 11
प्रवासी लोगों मे से दो जनों के कोरोना वायरस
पॉजिटिव पाए जाने और देर रात आइसोलेटेड एक
महिला की मौत की खबर के बाद अब तक इस
संक्रमण से अछूते रहे बीकानेर में हड़कंप मच
गया। सैंपल जाँच के बाद ही पता चलेगा कि
महिला की मौत की वज़ह कोरोना है या अन्य कोई
कारण। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद प्रात: 9 बजे
से प्रशासन ने आनन फानन में 3 इलाकों में कर्फ्यू
लगा दिया। चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर
दिया। शुक्रवार को दिनभर
पुलिस व मेडिकल टीमें
उन परिवारों के लोगों को
तलाश करती रही जो इन
पॉजिटिव लोगों के संपर्क
में आए थे। डॉ. बी.एल.
मीणा मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी ने
बताया कि कुल 120
लोगों को क्वेरंटाइन में
भेजा गया है। इस बीच देर
रात खबर मिली कि स्क्रीनिंग किए
गए लोगों में से एक बुजुर्ग महिला
की मृत्यु हो गई। उसकी उम्र 60
वर्ष बताई जा रही है।
शुक्रवार सुबह कोरोना के
संक्रमित जनों के
आसपास के 60
लोगों को भी
आईसोलेट किया गया था उन्हीं में
यह महिला शामिल बताई गई।
उसकी भी स्क्रीनिंग की गई थी। इधर
कारोना के दो पॉजीटिव मामले आने के बाद सदर
और कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला कॉलोनी, फड़
बाजार, रानीसर बास, ठंठेरा मोहल्ला आदि क्षेत्रों के
एक किलोमीटर दायरे में कर्फ्यू लगा दिया गया।
कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने पूरी सख्ती बरती एवं कई
स्थानों पर पुलिस के साथ लोगों की झड़प भी हुई।
सीएमएचओ डॉ. मीणा से जिला कलक्टर कुमार
पाल गौतम लगातार संपर्क में थे। देर रात तक
मीडिया के बराबर 12 सेंपलों की रिपोर्ट के बारे में
पूछे जाने पर आखिर खबर मिली की एक महिला
की मृत्यु हुई है। इसके बाद हड़कंप सा मच गया
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...