✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
इंडोनेशिया में धड़ल्ले से बिक रहा चमगादड़,
महामारी फैलने का बढ़ता जा रहा है खतरा
जकार्ता। कोरोना वायरस महामारी
से पूरी दुनिया जूझ रही है। करीब 4 अरब
लोग अपने घरों में कैद हैं और लाखों लोग
मारे गए हैं। चीन के वुहान शहर से फैले
कोरोना वायरस का स्रोत चमगादड़ों का
माना जा रहा है और वहां पर इसकी बिक्री
पर रोक लगा दी गई है। इस बीच
इंडोनेशिया में चमगादड़ों की बिक्री धड़ल्ले
से जारी है। आलम यह है कि चमगादड़
बेचने वाली दुकानों पर सोल्ड आउट के
बोर्ड लगे हैं। जिंदा जानवरों की खरीद-
फरो त के लिए पूरी दुनिया में कु यात
उत्तरी इंडोनेशिया के टोमोहोन एक्सट्रीम
मार्केट में कोरोना महामारी के बाद भी
जिंदा जानवरों की बिक्री जारी है। इस
मार्केट में काफी नमी रहती है जिससे कभी
भी यहां से कोई महामारी फैल सकती है।
इस बीच वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी
तरह के वातावरण वाली वुहान मार्केट से
कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला।
पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने
वाली संस्था पेटा के सदस्यों ने अप्रैल
महीने में टोमोहोन मार्केट का दौरा किया।
ये लोग थाईलैंड के बैंकाक में स्थित एक
मार्केट में भी गए थे। उन्होंने पाया कि इन
बाजारों में फर्श खून से सनी हुई है।
दुकानदार सूअर को काटकर उसे अपने
खुले हाथों से लोगों को बेच रहे हैं। दुकानों
के काउंटर पर सांप, कु ो, मेंढक और
सूअर के मांस रखे हुए हैं। टोमोहोन मार्केट
में चमगादड़ बेचने वाले स्टैनली टिमबुलेंग
ने कहा कि कोरोना महामारी का मेरे
बिजनस पर कोई असर नहीं पड़ा है। मेरी
दुकान पर अ सर सारे चमगादड़ बिक
जाते हैं। हर दिन करीब 50 से 60
चमगादड़ बिक जाते हैं। कोई महोत्सव
होता है तो चमगादड़ों की यह संख्या 600
पहुंच जाती है। एक तरफ दुनियाभर में
चमगादड़ों को कोरोना वायरस का स्रोत
माना जा रहा है और यहां उसकी बिक्री
जारी है। यही नहीं इस वेट मार्केट में
पशुओं के साथ बहुत क्रूरता की जाती है।
इन जानवरों को काटने का तरीका भी
बेहद क्रूर है।
साभार युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...