✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ऑनलाइन लूडो में पत्नी से हारा, बौखलाए पति
ने की जमकर पिटाई, तोड़ी रीढ़ की हड्डी
वडोदरा। ऑनलाइन लूडो गेम इन
दिनों परिवारों के लिए टाइमपास और
एंटरटेनमेंट हो गया है। गुजरात के वडोदरा
में यह एक परिवार के लिए कलह का
कारण बन गया। ऑनलाइन लूडो खेल में
एक पत्नी ने अपने पति को हरा दिया तो
दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा
यहां तक बढ़ा कि पति ने पत्नी की पीट-
पीटकर कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। पत्नी को
अस्पताल ले जाया गया। 181 अभयम
हेल्पलाइन में आई शिकायत के बाद
मामला सामने आया। काउंसलर ने बताया
कि 24 वर्षीय महिला वेमाली की रहने
वाली है। वह घरों में ट्यूशन पढ़ाने का
काम करती है। उसका पति एक
इले ट्रॉनिक कंपनी में काम करता है।
लॉकडाउन में इन दिनों वह घर पर ही रह
रही है। उसका पति भी घर पर था। दोनों ने
टाइमपास के लिए ऑनलाइन लूडो गेम
खेलने का फैसला लिया। पत्नी ने अपने
पति को खेल में तीन से चार राउंड लगातार
हराया। बार-बार हारने के बाद नाराज पति
ने पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों के
बीच झगड़ा इतना बढ़ा की बात मारपीट
तक पहुंच गई। पति ने पत्नी को इतना पीटा
कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। बाद में
गलती का एहसास होने पर पति, पत्नी को
लेकर अस्पताल पहुंचा। पत्नी से अस्पताल
से पति के घर जाने से इनकार कर दिया।
हालांकि काउंसलिंग के बाद पति ने उससे
माफी मांगी और वह उनके साथ घर जाने
को तैयार हो गई परियोजना के समन्वयक
चंद्रकांत मकवाना ने बताया कि पति को
चेतावनी दी गई कि अगर उसने आगे से
कभी अपनी पत्नी पर हाथ उठाया तो उसके
खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साभार युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...