✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
मतलब... बेवजह बाहर घूमने वाले देश को धकेल रहे लॉकडाउन - 3 की ओर
सोमवार को वीसी होगी, 2-3 मई को हो सकता है पीएम सुनाएं अपना फैसला
कुछ राज्य तो प्रतिबंध जारी रखने की मंशा जता चुके हैं
भागवत जी ने संकेत दे दिए कि हमें इन दिनों अमल में लाई जा रही अपनी दिनचर्या और प्रवृत्ति को दीर्घावधि के लिए अपना लेना चाहिए...
बीकानेर ( मोहन थानवी ) 26 अप्रैल। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए दो गज की दूरी बहुत जरूरी मंत्र को न मानने वालों की वजह से अनेक हॉटस्पॉट ओरेंज और ग्रीन जोन में शामिल नहीं हो पा रहे। वहां बेवजह बाहर घूमने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों की तस्वीरें भी दिखाई देती हैं। ऐसे में लॉकडाउन के खत्म होने पर सवालिया निशान गहरा रहे हैं। रहने चरण के लॉकडाउन का दूसरा सप्ताह बीतने से पहले आर एस एस सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने संकेत दे दिए कि हमें इन दिनों अमल में लाई जा रही अपनी दिनचर्या और प्रवृत्ति को दीर्घावधि के लिए अपना लेना चाहिए। उन्होंने अपने बहुआयामी संबोधन में भारतीयता की भावना को जगाने और मानवता को गौरवान्वित करने वाले विभिन्न सद्कार्यों एवं सदाचरणों का स्मरण करवाते हुए सहज सरल शब्दों में स्वावलंबन की ओर अग्रसर होने की अनिवार्यता को भी रेखांकित किया। इन्हीं चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार के रुख को देखते हुए विषय विशेषज्ञ इस बार लॉकडाउन का फैसला राज्य सरकारों पर भी छोड़े जाने के संकेत देते हैं।
ऐसा कयास यदि सही निकला तो कुछ राज्यों में छूट संभावित मानी जा सकती है। तय है कि वे ऐसे राज्य ही हो सकते हैं जिनमें केस कम हों, वहां प्रतिबंधों में ढील संभावित हो सकेगी। लेकिन सोशल डिस्टेंशिंग और मास्क आदि की अनिवार्यता जारी ही रहेगी।
बहरहाल, बात लॉकडाउन बढ़ने या न बढ़ने की, स्मरण है ही कि 21 दिनों का पहला चरण 24 मार्च से 14 अप्रैल तक रहा फिर अब 3 मई तक चल रहा दूसरा चरण है। कोरोना वायरस के फैलने से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए देश में आमजन सहज ही जानने को उत्सुक है कि क्या उसे लॉकडाउन 3 का भी सामना करना होगा? यह भी याद रखना होगा कि कई राज्यों ने लॉकडाउन को कमोबेश बढ़ाने की मंशा व्यक्त की है। इससे पहले भी राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही थी और तब केंद्र सरकार ने देशवासियों को 3 मई तक घरों में ही रहने का फैसला बताया था।
इधर, हालात देखते हुए दिल्ली सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन को 16 मई तक बढ़ाया जाए। जबकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब और ओडिशा अपने राज्यों के हॉटस्पॉट पर प्रतिबंध को 3 मई के बाद भी हटाने के लिए तैयार नहीं दिखते । ध्यान रहे, तेलंगाना ने लॉकडाउन को 7 मई तक तो बढ़ा ही दिया है। दूसरी तरफ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात ने स्पष्ट कर दिया है कि वे केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा में हैं। बिहार, असम, केरल की सरकारें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को वीसी के बाद लॉकडाउन पर कोई फैसला ले सकती हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर गहन मंथन के बाद हो सकता है 2-3 मई को सरकार का निर्णय बताएं।
सर्वविदित है कि केंद्र सरकार का राज्यों के साथ विचार विमर्श जारी है। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने शनिवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की। उन्होंने गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आर्थिक गतिविधियों की बहाली, प्रवासी मजदूरों के मुद्दे और विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को लेकर चर्चा की। अब सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी राज्य सरकारों से बातचीत करने के बाद अंतिम निर्णय तक पहुंचेंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...