✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में आखातीज की रात गहराने तक बचे 2 कोरोना केस भी नेगेटिव हो गये हैं । इस तरह अभी कोई कोरोना पॉज़िटिव केस बीकानेर में नही है । रविवार को 110सैम्पल (58 दोपहर)की रिपोर्ट आयी है तथा सभी नेगेटिव हैं । रविवार को बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी रैंडम सैम्पल लिए गये हैं ।आगे और भी सतर्कता की आवश्यकता रहेगी ; प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि आपके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है तो इसकी सूचना दें तथा ऐसे बाहर सेे आए लोग आयसोलेसन में रहें, आमजन ये भी निगरानी रखें। दूसरी ओर, कोरोना वारियर्स की सफलता की यह खबर लोगों तक पहुंचने पर शहरभर में राहत और खुशी जताई गई। देर रात तक जनप्रतिनिधि और सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि कोरोना वारियर्स जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम टीम तक अपनी खुशी, बधाई और शुभकामना सन्देश पहुंचाने के जतन करते रहे। फेसबुक, व्हाट्सअप आदि सोशल मीडिया माध्यम ऐसी पोस्टों से अट गए। खबरों में बीकानेर के पास भी आपके संदेश पहुंचे ।
कोरोना फ्री हुआ बीकानेर
जिला कलेक्टर ने कोरोना वारियर्स और आमजन का जताया आभार
बीकानेर, 26 अप्रैल। आखाबीज पर नगर का स्थापना दिवस मनाने के क्रम में दूसरे दिन आखातीज पर बीकानेर वासियों के लिए कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त होने का एक बड़ा तोहफा मिला। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में बीकानेर में बचे हुए दो पोजीटिव की रिपोर्ट भी नेगेटिव हो गई। इसके साथ ही बीकानेर में अब एक भी व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं रहा है और बीकानेर पूरी तरह कोरोना फ्री हो गया है। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आई यह खुशी हम सबके लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में यहां के आम लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, और आगे भी आमजन के सहयोग से बीकानेर को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह बचा कर रखने में सफल होंगे। उन्होंने बीकानेर की उपलब्धि पर हेल्थ कार्मिकों , डॉक्टरों, पुलिस प्रशासन सहित आमजन का आभार जताया। गौरतलब है कि बीकानेर में कोरोना संक्रमण के 37 मामले सामने आए थे इनमें से एक महिला की मृत्यु हुई जबकि 36 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गये हैं।
सुरेंद्र कुमार व्यास, अध्यक्ष पुष्करणा समाज जिला शाखा, लालानी व्यास चौक ने अपने संदेश में कहा - बीकानेर जिला करणी माता एवं नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी की कृपा से की कृपा से कोरोना मुक्त होने पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी/ कर्मचारी एवं बीकानेर की आम जनता सभी बधाई की पात्र हैं l
भाजपा के अशोक भाटी ने आंशिक बधाई देते हुए सावधानी बरतने और घर में सुरक्षित रहने का संदेश दिया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...