✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
टेलर मो. सलीम परिवार ने ट्रोमा सेंटर को एक दिन में 200 मास्क बनाकर भेंट किए
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
बीकानेर 1 अप्रैल । कोरोना के प्रकोप से बचाव के लिये नगर के एक टेलर ने एक ही दिन में कपड़े के 200 मास्क बनाकर पी0बी0एम0 ट्रॉमा सेंटर को भेंट किये । टेलर मोहम्मद सलीम ने अपने घर मे परिवार के साथ मिलकर एक ही दिन में यह मास्क तैयार कर डाले ।
मोहल्ला भिश्तीयान निवासी टेलर मोहम्मद सलीम ने यह मास्क ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ0 बी0 एल0 खजोटिया, नर्सिंग अधीक्षक अनिता फ्लोरेंस को भेंट किये । डॉ0 खजोटिया ने कहा कि कपड़े के यह मास्क ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सको ओर रोगियों लिए उपयोगी है । उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह योगदान सराहनीय है । सलीम ने बताया कि इनके पिता की प्रेरणा से पत्नी रज़िया बानो, पुत्री अनम आफरीन, पुत्र फरहान, मोइन एवं भाई इमरान के साथ मिलकर उच्च क्वालिटी के कपड़े से यह मास्क तैयार किये हैं । उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर और अधिक मास्क बनाकर देने के लिए तैयार है । कार्यक्रम में सी0एम0ओ0 डॉ0 एल0 के0 कपिल, डॉ0 चेतन मेहरा, नर्सिंग सुपरवाइजर सुभाष चंद्र, मीडियापर्सन नासिर ज़ैदी, लेखक अशफ़ाक़ क़ादरी उपस्थित थे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...