✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रेस विज्ञप्ति
नोखा 1 अप्रेल 2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने राजकीय बागड़ी अस्पताल नोखा में ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नोखा व प्रभारी डॉक्टर सीएचसी नोखा व अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ प्रतिनिधि के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हो रही स्थिति पर चर्चा की और कोरोना संक्रमण से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
श्री बिश्नोई ने इस दौरान नोखा ग्रामीण क्षेत्र में पांचू व जसरासर दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों से वीडियो कॉल से बात कर संबंधित जानकारियाँ ली ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि नोखा क्षेत्र में लॉक-डाउन के समय से जो लोग बाहर से आये है उनके स्वास्थ्य सतत जांच होती रहे व जंहा जरूरी लगे उनको होम आईसोलशन की सख्ती से पालन करवाए ।
इसके साथ ही जो विदेश से 15 व्यक्ति नोखा आये उन पर पूरी नजर रखी जाए । इन मे अधिकतर की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हो चुकी है उन पर भी नजर रखी जाए । श्री बिश्नोई ने कहा कि गर्भवती महिलाओं जिनको आगामी समय मे डिलीवरी होनी है उन सब का डाटा कलेक्शन कर आवश्यक व्यवस्था की जाए ताकि प्रसूताओं को कोई समस्या उत्पन्न ना हो ।
उन्होंने कहा कि गांवो में सेनेटाइजेशन व मास्क खरीदने हेतु राज्य सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों को 50000 रुपये तक की छूट दी है । इसलिए सरपंच व ग्रामसेवक से संपर्क कर तुरंत गांव में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव करवाया जाए ।
श्री बिश्नोई ने कोरोना संक्रमण की इस आपात स्थिति में इससे मुकाबले ओर रोकथाम हेतु नोखा के सीएचसी से लेकर पीएचसी व सब सेंटर तक सभी को वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक सामग्री से सुसज्जित करने जरूरी है इसके लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने घोषणा की । जिनमे तीनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों नोखा, पांचू व जसरासर को दो-दो लाख रुपये व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सब सेंटर को 4 लाख रूपये दिए जाएंगे जिनसे आवश्यक सामग्री गन डिजिटल थर्मोमीटर विद बैटरी, गलूकोमीटर, बीपी डिजिटल मीटर, वेट मशीन, डिस्पोजल स्कैनर व नेबुलाइजर सहित विभिन्न तकनीकी उपकरणों की खरीद कर सकेंगे ।
आज संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं,बीकानेर देवेंद्र चौधरी भी नोखा पहुंचे और नोखा विधायक के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की ।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम बजाज, राजकीय बागड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा प्रभारी डॉ सुनील बोथरा सहित समस्त चिकित्सक गण उपस्थित रहे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...