✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
तीन हजार मालगाड़ियां जरूरी सामान की आपूर्ति कर रही है, एक लाख से अधिक वैगनों से आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई भारतीय रेलवे ने सुनिश्चित की
रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर बना रेलवे कंट्रोल रूम,
- पूरे देश में राशन की आपूर्ति पर नजर
-श्याम मारू-
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी प्रसार पर नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सामान की अपूर्ति के लिए रेलवे ने नियंत्रण कक्ष बनाया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के निवास स्थान पर बने इस कंट्रोल रूम (railway control room) से 24 घंटे मालगाड़ियों के परिचालन पर नजर रखी जा रही है।इस रेल नियंत्रण कक्ष में लगभग एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की टीम पूरे मामले को देख रही है। पिछले पांच दिनों में देशभर में 2 लाख टन खाने-पीने की चीजें पूरे देश में पहुंचाई गई है। देश में खाद्य सामग्री की कमी न हो, इसके लिए सप्लाई लगातार जारी है। कोयला और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति भी लगातार की जा रही है। इस काम के लिए लगभग 2.5 लाख रेल कर्मचारी लगे हुए। रेलवे ने जनता कफ्र्यू के अगले दिन से जरूरी सामान की आपूर्ति आरम्भ कर दी थी। हालांकि पैसेंजर ट्रेन बंद है लेकिन मालगाड़ियां लगातार संचालित की जा रही है। लगभग 3 हजार मालगाड़ियां जरूरी सामान की आपूर्ति कर रही है। इनमें से 1 लाख से भी अधिक वैगनों के जरिए आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई भारतीय रेलवे द्वारा सुनिश्चित की गई, ताकि पूरे देश में कामकाज सही ढंग से जारी रहे और सप्लाई चेन भी लगातार चालू रहे। अनेक राज्यों में लॉकडाउन के दौरान विभिन्न गुड्स-शेडों, स्टेशनों और नियंत्रण कार्यालयों में तैनात भारतीय रेलवे के कर्मचारी यह सुनिश्चित करने के लिए चैबीसों घंटे काम कर रहे हैं कि देश भर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कतई प्रभावित न हो। अब तक इन सामान की हुई आपूर्ति –अनाज: 112815 टन, फल-सब्जी: 2142 टन, प्याज: 924 टन, चीनी: 2898 टन, नमक: 9660 टन, दूध: 11.5 लाख लीटर,खाने का तेल: 11.5 लाख लीटर, पेट्रोलियम: 17.3 करोड़ लीटर, कोयला: 20.2 लाख टन।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
/
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...