✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जयपुर । शहर के रामगंज में कोरोना
संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार शाम सात थाना
क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया गया। इनमें सुभाष चौक,
रामगंज, कोतवाली, माणकचौक, ब्रह्मपुरी,
नाहरगढ़ व गलता गेट इलाके शामिल हैं। गुरुवार को
रामगंज क्षेत्र में एक कॉरोना संक्रमित व्यक्ति मिला
था। वह 14 दिन पहले ओमान से लौटा था। 45
साल के इस व्यक्ति ने चिकित्सा विभाग का आदेश
न मानकर पूरे शहर को खतरे में डाल दिया। ओमान
से लौटने के बाद व्यक्ति को क्वारैंटाइन होना था,
लेकिन वह दोस्तों से मिलता रहा, मस्जिद जाकर
नमाज पढ़ता रहा और शहर में घूमता रहा। ओमान
से लौटने के बाद सीएमएचओ और मेडिकल टीम
ने इस व्यक्ति को क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा
था। लेकिन, वह न केवल परिजनों और खुद के
बच्चों से मिलता रहा, बल्कि दोस्तों और रिश्तेदारों
से भी मिला। यहां तक कि नमाज पढऩे रहमानिया
मस्जिद भी गया। यहां नमाज पढ़कर कई लोगों से
मिला। 24 मार्च को इसे बुखार आया, तो
एसएमएस अस्पताल की कोरोना ओपीडी में हिस्ट्री
और लक्षण देखकर उसे भर्ती कर लिया गया।
गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पूरा क्षेत्र अति
संवेदनशील घोषित कर दिया गया है।
संक्रमित के घर के एक
किलोमीटर तक कर्फ्यू
गुरुवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद
पुलिस-प्रशासन ने सबसे पहले संक्रमित व्यक्ति के
घर से 200 मीटर के एरिया को सील कर चप्पे-
चप्पे को सैनिटाइज किया। फिर रात 10 बजे मरीज
के घर से 1 किलोमीटर की परिधि में कर्फ्यू लगा
दिया। हालांकि बार-बार समझाने के बाद भी लोग
सड़कों पर निकलते रहे, तो पुलिस को सख्ती
बरतने के लिए कहा गया। ओमान से लौटने पर
दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई जांच में संक्रमण के लक्षण
नहीं मिलने पर व्यक्ति को घर भेज दिया था।
वह बस से जयपुर आया था। अब बस में
सवार सभी लोगों की जानकारी ली जा रही है। उन
सब को आइसोलेट किया जाएगा।
कॉल डिटेल से पता कर रहे,
किनसे मिला पीडि़त
ओमान से लौटे व्यक्ति की लापरवाही का
नतीजा यह हुआ कि गुरुवार को उसके कोरोना
पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आए
200 से ज्यादा लोग दहशत में आ गए। इसके
अलावा पूरा प्रशासन और सरकार सकते में आ गई
है कि परिवार के 32 लोग जिन हजारों लोगों से
मिले। उन्हें कहां और कैसे ढूंढा जाए। पॉजिटिव
व्यक्ति के मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन का
एनालिसिस किया जा रहा है, ताकि पता चल सके
कि उनसे मिलने वाले लोग कौन-कौन हैं और इस
वक्त वे कहां पर हैं। पुलिस ने अपील की है कि
अगर किसी व्यक्ति ने संक्रमित से मुलाकात की हो,
तो प्रशासन को सूचना जरूर दे। जयपुर में अबतक
9 संक्रमित मिल चुके हैं।
परिवार को आइसोलेशन में रखा ओमान से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव
आते ही सीएमएचओ नरोत्तम शर्मा मौके पर पहुंचे,
तो इलाके में दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि
युवक के घर में मौजूद उसकी पत्नी, दो बच्चों और
तीन भतीजों के सैंपल लेकर उन्हें एसएमएस
अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया
गया है। उनसे मिलने-जुलने वालों की सूची तैयार
कर ली गई है। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव
समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने भी वहां पहुंचकर
लोगों से पूछताछ की।
सात इलाकों में कर्फ्यू का कारण पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये 7 इलाके सबसे
ज्यादा घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। रामगंज में
पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति जिन लोगों से
मिला, उनके जरिए कई हजार लोगों में एक दूसरे के
बीच संपर्क हुआ। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा
है कि और भी लोगों में कोरना पॉजिटिव हो सकते
हैं। इसलिए सोशल डिस्टेंस को कड़ाई को लागू
रखने के लिए 7 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है।
ये सातों जगह जयपुर शहर के परकोटा इलाके में है।
यहां पिछले 3 दिनों से लॉकडाउन होने के बाद भी
नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी।
साभार युगपक्ष / हिस
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
एक ने लांघी लक्ष्मण रेखा... पूरा प्रदेश संकट में
कोरोना संक्रमित 14 दिन में 200 लोगों से मिला,
उसके घर के 22 लोगों ने हजारों से मुलाकात की /

साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...