✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शुक्र है कि हम घर में (बीकानेर) हैं... कोरोना को हराएंगे...
मुख्य चौराहों पर गूंजी कलक्टर की उद्घोषणा - लोग बिना काम के बाहर ना निकले, जरूरत के सामान की सूची बनाएं और एक साथ सामान लें आएं, किराणा स्टोर से होम डिलीवरी की सुविधा का ही इस्तेमाल करें, हैल्पिंग हैंड्स बीकानेर ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, मेडिकल किराणा स्टोर पर समूह या भीड़ ना लगाएं
शहर में भ्रमण कर लिया जायजा, की समझाइश
सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शुक्रवार को शहर का भ्रमण किया और स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सोशल डिस्टेसिंग की समझाइश की। गौतम ने जूनागढ़, कोटगेट, दाउजी रोड़ होते हुए पूरे शहर का दौरा किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने शहर के मुख्य चौराहों पर खड़े होकर माइक के जरिए उद्घोषणा की। गौतम ने कहा कि लोग बिना काम के बाहर ना निकले , आवश्यक वस्तुएं लेने के लिए भी बार-बार घर से बाहर ना जाएं। जरूरत के सामान की सूची बनाएं और एक साथ सामान लें आएं। यदि संभव हो तो अपने आसपास के किराणा स्टोर से होम डिलीवरी की सुविधा का ही इस्तेमाल करें। होम डिलीवरी के लिए हैल्पिंग हैंड्स बीकानेर ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गौतम ने कहा कि मेडिकल किराणा स्टोर पर समूह या भीड़ ना लगाएं। अपने विवेक से लाइन में लग कर एक दूसरे से पर्याप्त दूरी रखते हुए सामान खरीदें। यदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम या टोल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। गौतम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा एक दूसरे में निहित है। समय और परिस्थितियों की गंभीरता को समझें और सहयोग करें। जिला कलक्टर ने कहा कि यदि किसी को खांसी, तेज बुखार आदि के लक्षण है तो लोग स्वयं इसे गंभीरता से लें और स्क्रीनिंग करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। साथ ही बाहर से आए लोग स्वयं को होम आइसोलेशन में रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए हैंड सेनेटाइजर व मास्क आदि का प्रयोग करें।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
/
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...