✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बिक रहा तो बस मास्क! रोजी पर संकट देख गांव लौट रहे कामगार
नई दिल्ली। लगभग एक हफ्ते पहले नवविवाहित
ऋषि कुमार ट्रेन पकड़कर मुरादाबाद से दिल्ली आए थे।
वह सोचकर निकले थे कि अगले महीने पत्नी के लिए
गिफ्ट लेकर वापस लौटेंगे। ऋषि कुमार पैकर्स एंड मूवर्स
कंपनी के लिए काम करते हैं और तीन अन्य लोगों के
साथ कश्मीरी गेट के पास एक कमरे के घर में रहते हैं।
उन्होंने मंगलवार को अपना बैग पैक किया और पत्नी के
लिए बिना कोई गिफ्ट लिए सीधे अपने गांव सिरसा खेड़ा
के लिए रवाना हो गए। मुकेश ने कहा, कंपनी वालों ने
बताया कि (विश्वभर में) एक बीमारी से हजारों लोगों की जान जा
चुकी है। हमें एक सप्ताह की कमाई का भुगतान किया
और जाने को कहा। कहा कि पिछले कुछ दिनों से
कारोबार मंदा है। काम बंद होने के चलते उसे चिंता है
कि वह शादी के लिए अपने रिश्तेदारों से लिए गए पैसे
को कैसे चुकाएगा। दिल्ली में रोजाना देशभर के अलग-
अलग हिस्सों से लोग मजदूरी और छोटी-मोटी नौकरी
तलाशने आते हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने ऐसे
लोगों की आजीविका के साधन को प्रभावित किया है।
कोरोना रूपी महामारी के चलते दैनिक बाजार प्रभावित
होने से काम की तलाश में यहां आने वाले लोग गांव
लौटने को मजबूर हैं। कोरोना वायरस बहुत तेजी से
दुनिया में फैल रहा है। हर देश इससे निबटने के लिए
पूरी मुस्तैदी दिखा रहा लेकिन हमारे पड़ोसी देश
पाकिस्तान में कोरोना को लेकर इंतजाम बेहद खास्ताहाल
हैं। सदर बाजार में मसालों के थोक विक्रेता दिनेश शर्मा
ने बताया कि उनके यहां एक लड़का टेम्पो से दुकानों में
माल पहुंचाता था, कोरोना के भय के चलते वह बागपत
अपने गांव लौट गया है। 57 वर्षीय व्यवसायी ने कहा
कि उनके आठ श्रमिकों में से दो बिहार के अपने-अपने
गांवों के लिए भी रवाना हो गए हैं। दरियागंज में रोड
किनारे लगने वाले फेमस मीथू चाट भंडार पर भी वह
रौनक नहीं दिख रही है। चांदनी चौक में बेल्ट बेचने
वाले 32 वर्षीय तिलक रवि ने बताया, पिछले कुछ दिनों
से मेरा रोजगार घाटे में चल रहा है। मैं अपने घर के
किराए, और रोज-मर्रा की जरूरतों की चीजें खरीदने के
लिए कमाई नहीं कर पा रहा हूं। मैंने सुना है कि नई
बीमारी का कोई इलाज नहीं है, जिससे लोग डरते हैं। मेरे
पास कोई रास्ता नहीं बचा है। अगर स्थिति ऐसी ही बनी
रही तो हमारे जैसे लोगों का -
क्या होगा। तिलक रवि ने
बताया कि सुना है कि चूहा और चमगादड़ खाने वालों
पर सबसे पहले इस वायरस ने अटैक किया था।
भीड़ से गुलजार रहने वाला राजपथ हुआ सूना
भीड़ से हमेशा गुलजार रहने वाले राजपथ पर मंगलवार
को कुछ यूं नजारा दिखा। सोमवार को दिल्ली में कोरोना
वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
हालांकि इस वायरस का खौफ दिल्लीवालों के जेहन में
साफ देखने को मिल रहा है।
अक्षरधाम मंदिर में पसरा सन्नाटा
राजधानी दिल्ली के जिस अक्षरधाम मंदिर में पैर रखने
की भी जगह नहीं होती है, वहां मंगलवार को सन्नाटा
पसरा था। पिछले साल न्यू ईयर के मौके पर जहां एक
बाइक तक खड़ी करने की जगह नहीं थी, वहीं आज
यहां ज्यादा पर्यटक/श्रद्धालु देखने को नहीं मिले।
गेटवे ऑफ इंडिया पर नहीं दिखी भीड़
सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की भीड़ से पटा रहने
वाला गेटवे ऑफ इंडिया इन दिनों सूना पड़ा हुआ है।
कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही
पाए गए हैं, जिस वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं।
लोटस टेंपल को निहारने नहीं पहुंचे लोग
आमतौर पर देसी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहने
वाले लोटस टेंपल में मंगलवार को चुनिंदा पर्यटक ही
पहुंचे। जो पर्यटक आए भी, वे भी मास्क लगाए हुए थे।
पर्यटकों के लिए बंद रहा लाल किला
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए
ऐतिहासिक लाल किले को पर्यटकों के लिए बंद कर
दिया गया है। आम दिनों में यहां एंट्री के लिए जहां
लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती हैं, वहीं मंगलवार
को लोग इसे दूर खड़े होकर सड़क से ही देखकर जाने
को मजबूर रहे।
ताजमहल का दीदार नहीं कर पाए दूर-
दराज से आए पर्यटक
कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए केंद्रीय
संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर
सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों को
31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
इसके चलते मंगलवार को पर्यटकों को बिना ताज का
दीदार किए ही लौटना पड़ा। रवि ने बताया कि इस वक्त
ज्यादातर विक्रेता या तो घरों में कैद हैं या तो वे साबुन
या मास्क बेच रहे हैं। जब उससे पूछा गया कि उस जैसे
वेंडर्स को इस वायरस से कितना खतरा है? इस पर
उसने बताया कि स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक, मजदूर
रोजाना कई लोगों के संपर्क में आते हैं। उसने बताया
कि उसके जैसे विक्रेता लोगों के हाथों से नकद पैसे
लेते हैं। ऐसे में पता नहीं होता है कि किसके हाथ में
-
या संक्रमण है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट
वेंडर्स ऑफ इंडिया ने बताया कि एहतियात के तौर पर
31 मार्च तक साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगाने के
दिल्ली सरकार के फैसले का सड़क विक्रेताओं की
आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि
मुझे पता है कि कई लोग पड़ोसी राज्यों में अपने स्थानों
पर लौट आए हैं। उनके परिवारों ने उन्हें वापस बुला
लिया है, -
योंकि इस वक्त उनके पास काम नहीं है।
एसोसिएशन ने कहा कि इस फैसले पर पुनर्विचार करने
के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखेंगे। मु यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि
कोरोनो वायरस के प्रकोप को देखते हुए 31 मार्च तक
राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी सभा - धार्मिक,
पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक सभा
की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिम, नाइट -
लब और
स्पा भी बंद रहेंगे। सरकर सिनेमा हॉल, स्कूल,
विश्वविद्यालय और स्विमिंग पूल पहले ही बंद करने का
आदेश दे चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के सात
मामले सामने आए हैं, जिसमें एक की मौत भी हो चुकी
है।
राजधानी ए-
सप्रेस के तीन स्टॉफ क्वारटाइलन
उधर, यात्रा के दौरान दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी ए-
सप्रेस
में कोविड-19 से संक्रमित एक यात्री के संपर्क में आए
रेलवे के तीन कर्मचारियों को खुद को अलग
(क्वारटाइलन) रूप से रहने को कहा गया है। पूर्व तटीय
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह
जानकारी दी। ओडिशा का कोरोना वायरस से पहला
संक्रमित व्यक्ति नयी दिल्ली से ट्रेन से यात्रा के दौरान और
11 मार्च को भुवनेश्वर पहुंचने के बाद कम से कम
129 लोगों के संपर्क में आया। इटली की मिलान
विश्वविद्यालय के शोधकर्ता 33 वर्षीय इस व्यक्ति को
पिछले शनिवार को भुवनेश्वर को कैपिटल अस्पताल में
भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट से
पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। रेलवे
कर्मचारियों तीन टिकट निरीक्षकों एवं अनुबंधित
कर्मचारियों एक बेडरोल स्टाफर एवं दो कैटरिंग कर्मियों
को खुद को पृथक करने को कहा गया है। पैसेंजर की कमी के चलते ट्रेंनें कैंसिल
कोरोना वायरस के भय के चलते इस वक्त यात्रा करने
से भी परहेज कर रहे हैं। मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र में 23
ट्रेनों को कोविड-19 के एहतियाती उपायों और सीटें
खाली रहने की वजह से रद्द किया। यहां आपको बता
दें कि देश में कोरोना वायरस के कुल 137 मामले
सामने आ चुके हैं, जिसमें तीन लोगों की जान भी जा
चुकी है।
साभार दैनिक युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...