✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयू के सीड प्रोजेक्ट को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र
बीकानेर, 19 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के नेशनल सीड प्रोजेक्ट को क्वालिटी मैनेंजमंेट सिस्टम के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि ‘कृषि फसलों के बीज उत्पादन एवं बीज क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसियों के साथ समन्वय’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रबंधन कार्य करने पर यह उपलब्धि हासिल हुई है। यह प्रमाण पत्र 18 मार्च 2020 से 17 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगा। गुरुवार को अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान (बीज) प्रो. एन. के. शर्मा ने कुलपति प्रो. सिंह को यह प्रमाण पत्र भेंट किया। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट को आइएसओ 9001ः 2015 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। कुलपति ने कहा कि यह प्रमाण पत्र किसानों और बीज क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं में विश्वविद्यालय के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर विशेषाधिकारी प्रो. राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय को मिला चौथा आइएसओ
पिछले छह महीनों में विश्वविद्यालय को चौथा आइएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इससे पहले कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र को क्वालिटी मैनेंजमेंट और एनवायरमेंटल मैनेंजमेंट के क्षेत्र में दो अलग-अलग आइएसओ प्रमाण पत्र मिले। एनवायरमेंटल मैनेंजमेंट में आइएसओ प्राप्त करने वाला बीकानेर का केन्द्र देशभर के फार्म मशीनरी केन्द्रों में पहला केन्द्र बना। वहीं पूर्व में आइएबीएम को भी यह प्रमाण पत्र मिल चुका है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...