✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी
एसकेआरएयूः कुलपति ने लिया कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रयासों का फीडबैक
बीकानेर, 21 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने शनिवार को विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की।
कुलपति ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संबंध में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी समस्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित हो। प्रत्येक कार्मिक सतर्क रहे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रमुख स्थानों पर जागरुकता से संबंधित स्टेंडीज एवं फ्लेक्स बैनर लगाए गए हैं। प्रत्येक कार्यालय तथा वाहन को सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के स्प्रे के माध्यम से सेनेटाइज्ड किया गया है।
कुलपति ने कहा कि कोरोना को हराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे दौर में विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन के आह्वान पर विश्वविद्यालय में अस्थाई आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। भविष्य में भी विश्वविद्यालय हरसंभव सहयोग के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कफ्यू में सहयोग का आह्वान किया है। प्रत्येक व्यक्ति इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए। इस दिन विश्वविद्यालय के कार्मिक एवं उनके परिजन अपने घरों से बाहर नहीं निकलें, इसके लिए प्रेरित किया जाए।
संविधान पार्क का कार्य शीघ्र करें पूर्ण
कुलपति ने विश्वविद्यालय में विकसित होने वाले संविधान पार्क की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे यहां आने वाले लोगों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी हो सके। उन्होंने परीक्षा भवन निर्माण की प्रगति, इनडोर स्टेडियम के सौंदर्यकरण, नए छात्रावास के निर्माण के लिए स्थान चिन्हीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...