✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बज्जू क्षेत्र में सम्पर्क सड़कों हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी - भाटी
बीकानेर,20 मार्च। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उनके प्रयासों से निदेशालय कृषि विपणन विभाग, जयपुर द्वारा बज्जू क्षेत्र के किसानों की आवागमन सुविधा हेतु तीन सम्पर्क सड़कों के निर्माण एवं बज्जू मण्डी परिसर में पेयजल पाईप लाईन हेतु लगभग दो करोड़ बानवे लाख की प्रशासनिक एवं प्रथमतः 1 करोड़ सोलह लाख छिहत्तर हजार की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
भाटी ने बताया कि इनमे सम्पर्क सड़क (1) ग्राम आर.डी.1000 पाबूसर पश्चिम से काली नाड़ी ढाणियां 3.00 कि.मी. (2) ग्राम कोलासर पश्चिम से नायकों व मेघवालों की ढाणिया पाबूसर पश्चिम मार्ग 3.00 कि.मी. (3) ग्राम ग्रांधी से मेघवालों की ढाणियां मीठड़िया मार्ग 3.00 कि.मी. सम्पर्क सड़क शामिल है। इससे सम्बंधित ग्रामवासियों को बज्जू उपखण्ड मुख्यालय तक आवागमन में राहत के साथ-साथ अपनी कृषि उपज को भी बज्जू मण्डी स्थित खरीद केन्द्र तक पहंुचाने की सुविधा भी प्राप्त होगी। भाटी ने कहा कि बज्जू स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में स्थाई पेयजल व्यवस्था की मांग भी किसानो, व्यापारियों व श्रमिकों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी, अब उन्हें इससे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया का आभाार व्यक्त किया।
उपरोक्त जानकारी मिलने पर बज्जू क्षेत्र के किसानो एवं आमजन के साथ-साथ बज्जू कृषि उपज मण्डी के अधिकारियों एवं कार्मिको ने भी इसके लिये उच्च शिक्षा मंत्री भाटी का आभार व्यक्त किया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...