✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
भूखों को भोजन कराने के लिए आगे आई पीबीएम हैल्प कमेटी
संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर ने भोजन वितरण करवा किया शुभारंभ
बीकानेर, 23 मार्च।। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से 31 मार्च तक किए गए लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरण के लिए पीबीएम हैल्प कमेटी ने आगे आकर भोजन करने का बीड़ा उठाया। संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की मौजूदगी में सोमवार शाम को रेलवे स्टेशन पर भोजन वितरण के कार्य का शुभारंभ किया गया।
संभागीय आयुक्त सी एस श्रीमाली ने कहा कि संकट के समय एकजुटता हमारी परम्परा का हिस्सा रहा है। जरूरतमंदों की मदद के लिए पीबीएम हैल्प कमेटी का यह सराहनीय कदम है। इससे अन्य सक्षम लोग भी प्रेरित होंगे और शहर में एक भी व्यक्ति भूखा ना सोए यह सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पहले कमेटी के सदस्य नगर विकास न्यास में जिला कलक्टर से मिले और जिला कलक्टर की अपील पर यह कार्य प्रारम्भ किया। इसके बाद कमेटी द्वारा सुबह भोजन का वितरण करवाया। इसके बाद कमेटी की और शाम को भोजन के करीब 2500 पैकेट बांटे गए। कमेटी द्वारा शिवबाड़ी, तिलक नगर, रेलवे स्टेशन, शनि मंदिर के पीछे, स्टेशन रोड़ पर जरुरतमंदों को भोजन वितरण किया गया।
पीबीएम हैल्प कमेटी टीम के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान 31 मार्च तक शहर में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहे, इसलिए कमेटी की ओर से यह सहयोग किया जा रहा है। आपदा के समय कमेटी के पदाधिकारी सरकार के साथ खड़े हैं और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी जरूरतमंद भूखा दिखे तो सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित के मोबाइल नंबर 8209571121 और एडवोकेट बजरंग छींपा के मोबाइल नंबर 9950095895 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा उन जरूरतमंदों के पास तक भोजन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की एडवाजरी का पूर्ण पालन करते हुए गुणवत्तापरक भोजन का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 5000 पैकेट्स का वितरण किया जाएगा। कमेटी द्वारा करवाए जा रहे भोजन वितरण कार्य में एडवोकेट बजरंग छींपा,सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, पहलाद सिंह राजपुरोहित अनूप सिंह राजपुरोहित हेमंत कुमार पडियार ओम सिंह धीरज कुमार शर्मा अजीत सिंह राण सिंह राजपुरोहित गुलाब सिंह राजपुरोहित, मनोहर सिंह, पिन्टू सिंह, डाॅ कृष्णवीर चैधरी, रघुवीर प्रजापत, श्याम रांकावत, ज्ञानेश्वर स्वामी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त इंदीवर दुबे उपस्थित रहे।
------
एनएफएसए के चयनितों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में हो जाए गेहूं वितरण-गौतम
जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारियों को वीसी कर दिए निर्देश
कोरोना वायरस संदिग्ध मिले तो तुरंत सूचना देने के निर्देश
बीकानेर, 23 मार्च। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत चयनित सभी व्यक्तियों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गेहूं का निशुल्क वितरण हो जाए इसकी समुचित व्यवस्था उपखंड अधिकारी अपने स्तर पर कर लें। साथ ही नहर बंदी के दौरान पानी का भंडारण और उसका उपयोग बेहतर तरीके से हो इसके लिए भी सभी अधिकारी पूर्ण मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे।
जिला कलक्टर गौतम ने सोमवार को jktho xka/kh lsok dsUnz से जिले के सभी उपखंड अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रसिंग के जरिए ये निर्देश दिए। गौतम ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की सभी संभावनाएं समाप्त हो इसके लिए लाॅक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के अतिरिक्त सभी दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहें। लोगों से समझाइस करें कि अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले। लाॅक डाउन के दौरान धारा 144 का पूरी तरह से पालन हो। 5 या इससे अधिक लोग समूह में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर एकत्र ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलक्टर ने बताया कि सभी उपखंड क्षेत्रों में कानून व्यवस्था संधारित रहे और जरूरतमंद को भोजन मिलता रहे, इसकी मॉनिटरिंग के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नरेंद्र पाल सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में संपूर्ण व्यवस्थाओं का जिम्मा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चैधरी को दिया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की संपूर्ण व्यवस्था लाॅ एंड ऑर्डर, कोरोना संक्रमण को रोकने और गेहूं वितरण समय पर करवाने आदि के लिए एडीएम ए को प्रभारी बनाया गया है।
गौतम ने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि वह मंगलवार को एक बार फिर अपने अपने क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्य और प्रधान के साथ मीटिंग कर लें। बैठक में स्थानीय एनजीओ सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करें। इस बात की विशेष निगरानी रखें कि उनके क्षेत्र में राज्य या जिले के बाहर का कोई आदमी आए तो इसकी तत्काल सूचना की जाए और उसके स्वास्थ्य का परीक्षण भी करवाया जाए। सभी अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय पर रहकर कर्तव्य का निर्वहन करेंगे । अगर किसी कर्मचारी द्वारा बिना किसी अनुमति के मुख्यालय छोड़ा तो वर्तमान परिस्थितियों में उसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी।
चिकित्सकों की नियुक्ति होगी शीघ्र
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के कुछ उपखंड अधिकारियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में चिकित्सकों की कमी है। इस पर गौतम ने बताया कि मंगलवार तक चिकित्सकों की नियुक्ति का कार्य हो जाएगा और इसके साथ ही जिले की समस्त पीएसी और सीएसई में चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, सीएमएचओ डाॅ बी एल मीना, सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ की बैठक
जिला कलक्टर ने सोमवार को ही स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला कलक्टर गौतम ने कहा कि इस संकट की घड़ी में स्वयं सेवी संस्थाएं मदद के लिए स्वयं सेवक के रूप में तैयार रहें। इस पर स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में लाॅयस क्लब, रोटरी, श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट, रेडक्राॅस , महावीर इंटरनेशनल, अवर फाॅर नेशन तथा उरमूल ट्रस्ट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
/
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...