✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
छंटनी ना करें, कार्मिकों को छुट्टियों का भी पूरा वेतन दें उद्यमी-गौतम
जिला कलक्टर ने उद्यमियों से की अपील
संकट में बनें मिसाल
बीकानेर, 23 मार्च। कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावनाओं का समाप्त करने के लिए राज्य सरकार के आदेश पर प्रदेश भर में किए गए लाॅक डाउन के बीच जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि लाॅक डाउन के दौरान उद्यमी अपने कार्मिकों के साथ मानवता की मिसाल बने और उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्हें आर्थिक सम्बलन दें।
जिला कलक्टर ने सोमवार को जिले के सभी बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रतिनिधियों तथा उद्यमियों के साथ नगर विकास न्यास सभागार में बैठक की और कहा कि वर्तमान में मानवता एक बड़े स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है। इस संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक और गैर जरूरी प्रतिष्ठानों के कार्य को राज्य सरकार ने 31 मार्च तक बंद रखवाने का निर्णय किया है। लाॅकडाउन ऐहतियातन कदम है और सभी उद्यमियों को भी इसे समझते हुए सकारात्मक और कार्मिकों के हित में निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने यहां किसी भी कार्मिक की छंटनी ना करें। कोई भी कार्मिक अपनी मर्जी से काम पर नहीं आ पा रहा है बल्कि वह भी एक संकट से उबरने में प्रशासन की मदद कर रहा है इस भावना को ध्यान में रखते हुए उद्यमी वर्करों की परिस्थितियों को समझे। गौतम ने कहा कि जब स्थितियां सुधरेगी और फैक्ट्रियों में कार्मिक काम पर लौटेंगे तो अपने मालिकों के इस सकारात्मक व्यवहार से वे अतिरिक्त उर्जा और क्षमता से और बेहतर परिणाम देंगे।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी उद्यमी लाॅक डाउन के दौरान फैक्ट्रियां बंद रखें और कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में अपनी भूमिका निभाए। जिला कलक्टर ने कहा कि जान है तो जहान है इसी आधार पर काम करते हुए समाज का प्रत्येक वर्ग दूसरे वर्ग के साथ सहयोग करें और पूरी दुनिया के सामने अपनी एकजुटता की मिसाल प्रस्तुत करें।
भोजन ना मिले तो करें सम्पर्क
गौतम ने कहा कि बीकानेर में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भोजन निर्माण तथा पैकेट वितरण कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो रोजना की कमाई से अपना जीवन चलाता है और लाॅक डाउन के कारण अपने भोजन की व्यवस्था ना कर पाए तो 2226031 तथा 18001806611 नम्बर पर सम्पर्क कर मदद के लिए कह सकता है। सम्बंधित के घर तक भोजन पहुंचाया जाएगा। साथ ही स्थानों पर भोजन वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। इस कार्य के लिए रमेश अग्रवाल, मनीष सोनी, राजकुमार किराडू, प्रमोद खंजाची सहयोग देंगे।
जिला कलक्टर ने आयुक्त नगर निगम को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल लोगों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।
ना हो कालाबाजारी
जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान संकट के दौरान किराणा स्टोर, दूध, मेडिकल की आवश्यक सेवाएं चालू रहेगी यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन आदि के व्यापारी आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित कीमतों पर ही बेचें। कालाबाजारी जैसी स्थितियां ना बने। यदि कोई भी व्यक्ति कालाबाजारी करता पाया गया तो सम्बंधित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला कलक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर चल रहे सीवरेज, सड़क निर्माण व अन्य विभागीय कार्य अगले आदेशों तक स्थगित रहेंगे।
राजीव यूथ क्लब उपलब्ध करवाएगा वॉलिंटियर और सूखा भोजन
बैठक में राजीव यूथ क्बल के महेंद्र कल्ला ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते जिले में जो व्यवस्थाएं हो रही है उसमें गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को जिला प्रशासन द्वारा डोर टू डोर भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा तो इसके लिए क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और वह अपने वाहन से ही गंतव्य तक सामान पहुंचा देंगे। उन्होंने बताया कि राजीव यूथ क्लब द्वारा 1 महीने में जितना राशन एक परिवार को जरूरत रहती है उसके पैकेट भी बनाकर जिला प्रशासन द्वारा बताए स्थान पर पहुंचा देगा। इन पैकेट में आटा, दाल, तेल, चाय पत्ती और चीनी सहित आवश्यक सामान होंगे।
उन्होंने बताया कि बीकानेर में मटका गली, पब्लिक पार्क, कोटगेट, सादुल स्कूल, जस्सूसर गेट, उरमूल क्षेत्र, उरमूल के पास झुग्गी, ऊन मण्डी, इंडस्ट्रियल एरिया, गंगाशहर नागरिक समिति, पीबीएम भोजनालय, रैन बसेरा, अक्षय पात्र, मानव सेवा संस्थान में भोजन वितरण की व्यवस्था रहेगी।
अतिआवश्यक होने पर ही करें यात्रा
गौतम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। बहुत आवश्यक परिस्थितियां हो तो व्यक्ति एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा कर पाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन कर इजाजत लेनी होगी और आवेदन में यात्रा का कारण बताना होगा और कारण से संतुष्ट होने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर से लेकर, डीटीओ, थानाधिकारी या तहसीलदार तक का अधिकारी इजाजत दे सकेगा और आवेदन में जिस वाहन का उपयोग किया जाएगा उस वाहन के नंबर तथा वाहन चालक के संपूर्ण दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे।
बैठक में डी.पी. पच्चीसिया, जुगल राठी, रमेश अग्रवाल, कन्हैयालाल भाटी एवं राजकुमार चैधरी, राजकुमार किराडू़, एस. के. अशोक मूधड़ा, एस.के. कन्हैयालाल लखाणी, महेश कोठारी, सुन्दर जोशी, किशोर पारीक, करण सिंह, सी.एल. स्वामी, शशि शेखर शर्मा, नवीन कुमार गोदारा, रामेश्वर लाल जाखड़, नीरज, अरविन्द मिडढ़ा, प्रदीप गुप्ता, परबिन्द सिंह, सहित विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि तथा उद्यमी उपस्थित थे।
------
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
/
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...