✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
लखनऊ की शास्त्रीय
गायिका श्रीमती निधि निगम और अमित
निगम का सम्मान किया गया
बीकानेर। नगर की विभिन्न
संस्थाओं द्वारा लखनऊ की शास्त्रीय
गायिका श्रीमती निधि निगम और अमित
निगम का सम्मान किया गया। सम्मान से
अभिभूत होकर निधि निगम ने कहा
शास्त्रीय संगीत भी एक ऐसी विधा है
जिसको सुनने मात्र से मनुष्य स्वस्थ रहता
है। गायिका निगम ने गरीब विद्यार्थियों को
संगीत की निशुल्क शिक्षा देने पर जोर
दिया। प्राचार्य डॉ.कल्पना शर्मा ने कहा
हमारे शास्त्रीय संगीत में वो जादू है जो
मन-मस्तिष्क को शांत-सहज करता है।
आज के दौर में युवाओं को शास्त्रीय
संगीत की तरफ अग्रसर होना चाहिए।
श्री संगीत भारती में आयोजित
सम्मान समारोह में सखा संगम के अध्यक्ष
एन.डी.रंगा, चेयर पर्सन चंद्रशेखर जोशी,
संगीत भारती के वरिष्ठ उपाधयक्ष
मोहनलाल मारू, प्राचार्य डॉ.कल्पना शर्मा,
श दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के
संयोजक अशफाक कादरी, सचिव
राजाराम स्वर्णकार, शास्त्रीय संगीत कला
मन्दिर के नारायण रंगा, संगीत कला केंद्र
गंगाशहर के पुखराज शर्मा, उस्ताद गुलाम
हुसैन, लोक कलाकार डॉ.राजभारती शर्मा,
हनुमान कच्छावा ने विचार व्यक्त करते हुए
गायिका निधि निगम और अमित निगम का
फूल माला, शोल, पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह
देकर सम्मान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता
चतुर्भुज शर्मा ने सभी के प्रति आभार
ज्ञापित किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...