✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
12 यात्रियों में कोरोना
वायरस के संक्रमण की
हुई पुष्टि / ज्यादा जरूरी न हो तो
पैसेंजर या लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा
करने से बचें : भारतीय रेलवे
/
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी
12 यात्रियों में कोरोना
वायरस के संक्रमण की
हुई पुष्टि / ज्यादा जरूरी न हो तो
पैसेंजर या लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा
करने से बचें : भारतीय रेलवे
नई दिल्ली । रेल मंत्रालय ने
शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस
से संक्रमित 12 लोगों ने हाल ही में 2
अलग-अलग ट्रेनों से सफर किया है।
इनमें से 8 ने 13 मार्च को दिल्ली से
आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के
जरिए रामागुंडम की यात्रा की। इनके
अलावा 4 ने 16 मार्च को गोदान
एक्सप्रेस से मुंबई से जबलपुर तक
सफर किया। रेलवे ने लोगों ने अपील
की है कि बहुत ही ज्यादा जरूरी न हो तो
पैसेंजर या लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा
करने से बचें। रेल मंत्रालय ने ट्वीट
किया, 16 मार्च को गोदान ए सप्रेस
(ट्रेन 11055) के जरिए बी-1 कोच में
मुंबई से जबलपुर की यात्रा करने वाले
4 यात्रियों में कल (शुक्रवार) को
कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वे पिछले
हफ्ते दुबई से भारत आए थे। सभी
संबंधित लोगों को जरूरी कदम उठाने के
लिए सतर्क कर दिया गया है। मंत्रालय ने
एक अन्य ट्वीट में बताया, 13 मार्च को
दिल्ली से आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति
एक्सप्रेस से रामागुंडम की यात्रा करने
वाले 8 यात्रियों में कल कोरोना वायरस
संक्रमण की पुष्टि हुई। यात्रियों को सलाह
दी जाती है कि वे तब तक यात्रा करने
से बचें जब तक बहुत जरूरी न हो।
साभार युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...