✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पीर पीरबख्श चिश्ती के उर्स पर महफिले क़व्वाली का आयोजन - चादर चढ़ाकर दुआ मांगी
बीकानेर 18 फरवरी ! पीर पीरबख्श चिश्ती के उर्स के अवसर पर मोहल्ला चूनगरान में महफिले क़व्वाली का आयोजन किया गया, जिसमे जोधपुर के क़व्वाल शौकत अंदाज़ एंड पार्टी ने चिश्ती बाबा की शान में रूहानी कलाम सुनाकर जायरीन को भाव विभोर कर दिया ।
सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम का आगाज़ जोधपुर के शौकत अंदाज़ कव्वाल पार्टी ने खुदा की शान में हम्द से किया । क़व्वाल पार्टी ने इस्लाम के पैग़म्बर मुहम्मद मुस्तफा की शान में नात और हज़रत गौसे पाक, गरीब नवाज की शान में मनकबत पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया । क़व्वाल पार्टी ने चिश्ती बाबा की शान में रूहानी कलाम पेश कर जायरीन को भाव विभोऱ कर दिया । महफ़िल में मस्जिद के इमाम पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती, पीर हफीजुल्लाह चिश्ती, पीरज़ादा मोहम्मद सलीम चिश्ती सहित चिश्ती परिवार के गणमान्य शामिल थे । इससे पूर्व दोपहर में कुरानखानी का आयोजन किया गया । उर्स के अवसर पर पीर साहब की गली में लंगर का आयोजन रखा गया । उर्स के अवसर पर मोहम्मद अहमद एन्ड पार्टी द्वारा चादर चढाई गयी ।
मंगलवार की रात जोधपुर के अल्लामा मौलाना मोहम्मद नूर मियां अशरफी साहब की तक़रीर का आयोजन भी रखा गया !
उर्स के प्रवक्ता अशफ़ाक़ क़ादरी ने बताया कि बताया कि उर्स का समापन बुधवार की शाम कुल की रस्म से होगा ! इस अवसर पर मिलादखानी, बड़ी देग, शिजराखानी, फातेहाखानी, के कार्यक्रम होंगे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...