✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उत्तर पश्चिम रेलवे
भिवानी स्टेशन पर नव-निर्मित प्रतीक्षालयों, वीडियो सर्विलेंस सिस्टम व ई-जनसुविधा कियोस्क का लोकार्पण आज सांसद धर्मबीर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया ।
रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भिवानी स्टेशन पर प्रदत्त नव-निर्मित प्रतीक्षालयों, वीडियो सर्विलेंस सिस्टम व ई-जनसुविधा कियोस्क का लोकार्पण आज दिनांक 20.02.2020 को माननीय सांसद, भिवानी-महेन्द्र गढ़ श्री धर्मबीर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान श्री दामोदर लाल मीणा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन), श्री जितेन्द्र मीणा, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य श्री महावीर डालमिया एवं श्री प्रीतम अग्रवाल सहित रेल अधिकारी, जन प्रतिनिधी, पत्रकार–मीडिया कर्मी एवं रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
यात्री प्रतीक्षालयों में गाडी के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी । वीडियो सर्विलेंस सिस्ट्म द्वारा यात्रियों पर नजर रखने से आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी । ई-जनसुविधा कियोस्क के माध्यम से स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी । रेलवे यात्रियों की सुविधा के कार्य हेतु सदैव तत्पर है ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...