✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दवा के लिए अस्पताल में किसी को न मिले ‘‘ना’’ - गौतम
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दवा के लिए अस्पताल में किसी को न मिले ‘‘ना’’ - गौतम
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में छाए रहे सीएम वीसी के मुद्दे
बीकानेर। राज्य सरकार की फ्लैगशिप निःशुल्क दवा योजना को स्वास्थ्य के अधिकार की तरह देखा जाए और किसी भी व्यक्ति को दवा के लिए ‘ना’ नहीं सुनना पड़े। ये कहना था जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम का, वे बुधवार को स्वास्थ्य भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिले के समस्त चिकित्सकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएचसी स्तर पर मानक सभी 319 प्रकार की दवाएं व सर्जिकल्स उपलब्ध हों चाहे हर माह उनकी जरूरत ना पड़े। सभी प्रकार की दवाओं व सर्जिकल्स के उपयोग के लिए किन्ही नए चिकित्सकों को अगर प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो वो भी करवाया जाए। सभी प्रभारियों को ई-औषधि, ई-उपकरण व पीसीटीएस जैसे सॉफ्टवेयर की भी ट्रेनिंग दी जाए ताकि वे सही से मोनिटरिंग कर सकें। ई-औषधि सॉफ्टवेयर में गत एक माह में विभिन्न अस्पतालों पर दवा के लिए कुल 45 बार अनुपलब्धता की स्थिति दर्ज हुई थी जिसे जिला कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए इसे शून्य तक लाने के निर्देश दिए। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा ली गई वीसी में उठे मुद्दे ही डीएचएस में छाए रहे। उन्होंने राजश्री योजना व जननी सुरक्षा योजना के बचे भुगतानों को एक सप्ताह में निपटाने और आईसीडीएस की मातृ वंदन योजना का लाभ भी सभी लाभार्थियों को दिलाने के निर्देश दिए। सीएचसी नोखा को लेकर आए दिन मिल रही शिकायतों के चलते सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा को एक दिन पूरा वहां रुकने और समस्याओं के स्थाई सामाधान के लिए निर्देश दिए।
बैठक के साथ कोटपा एक्ट 2003 बाबत डीएलसीसी बैठक का आयोजन किया गया और अधिकाधिक चालानिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में आरसीएचओ डॉ रमेश गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ इंदिरा प्रभाकर, डॉ योगेन्द्र तनेजा, डॉ सी.एस. मोदी, डॉ नवल किशोर गुप्ता, एनजेंडर हेल्थ से खुशबू बोथरा, डीएनओ मनीष गोस्वामी सहित समस्त बीसीएमओ, बीपीएम व चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पंचायतों पर लगेंगे स्वास्थ्य पट्ट
किसी पंचायत क्षेत्र में कितनी डिलिवरी होती है ? कितनी एएनसी ? टीकाकरण का प्रतिशत कितना है ? कितना ड्रॉप आउट का ? स्वास्थ्य सम्बंधित आंकड़े क्या हैं ? समस्याएँ क्या ? ये सभी जानकारियां क्षेत्र की जनता और जन प्रतिनिधियों को मालूम हों ताकि वे भी अपना योगदान दे सकें। इस बाबत जिला कलेक्टर गौतम ने निर्देश दिए कि निरोगी राजस्थान के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत भवन या राजीव गांधी सेवा केंद्र पर एक स्वास्थ्य पट्ट लगाया जाए जिस पर सभी समंकों को विभिन्न रंगों में दर्शाया जाए। साथ ही खण्ड व जिला स्तर पर भी इसी प्रकार के पट्ट लगा कर जिले के स्वास्थ्य परिदृश्य को सार्वजनिक किया जाए और समाज से सहयोग प्राप्त किया जाए।
उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
डीएचएस बैठक के दौरान जिला कलेक्टर गौतम ने कायाकल्प कार्यक्रम में जिले में प्रथम रही पीएचसी जांगलू के प्रभारी डॉ पुष्पेन्द्र नैण को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का हस्ताक्षरित प्रशस्ति-पत्र व मोमेंटो दिया। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा वितरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ गजेन्द्र तंवर, डॉ सुनील मीणा और डॉ नेहा दाधीच को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस पर प्रथम रही विभाग की निरोगी राजस्थान विषयक झांकी के प्रदर्शन में योगदान के लिए आर्टिस्ट महावीर रामवत, डांस गुरु उत्तम सिंह, महारानी स्कूल की अध्यापिका बिंदु गुप्ता व छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...