✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस साझी विरासत ने राजस्थानी भाषा के समर्थक प्रवासी राजस्थानी लोगों का अभिनंदन किया
बीकानेर/21फरवरी/ अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर साझी विरासत के तत्वावधान में राजस्थानी भाषा के समर्थकों प्रवासी राजस्थानी बीकानेर मूल के लोगों का अभिनंदन किया गया ।
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस साझी विरासत ने राजस्थानी भाषा के समर्थक प्रवासी राजस्थानी लोगों का अभिनंदन किया
बीकानेर/21फरवरी/ अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर साझी विरासत के तत्वावधान में राजस्थानी भाषा के समर्थकों प्रवासी राजस्थानी बीकानेर मूल के लोगों का अभिनंदन किया गया ।
साझी विरासत के संयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर कोलकाता एवं हैदराबाद में निवास करने वाले प्रवासी उद्योगपति - संस्कृतिकर्मी मातृभाषा दिवस पर अपनी माटी को नमन करने शुक्रवार को बीकानेर पहुँच कर राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का सर्मथन किया ।
वयोवृद्ध संस्कृतिकर्मी और उद्योगपति कोलकाता निवासी जानकीदास मोहता ने कहा कि राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए सभी प्रवासी उद्योगपति संस्कृतिकर्मी भारत सरकार से माँग करते हैं ।
हैदराबाद निवासी आशुतोष झंवर ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक राजस्थानी दुनिया भर में जहाँ भी निवास करते हैं राजस्थानी भाषा की मान्यता की माँग करते हुए भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए काम करें ।
इस अवसर पर कोलकाता के बल्लभ डागा ,प्रेमलता ,लीलादेवी एवं अभिषेक मोहता ने भी विचार रखते हुए राजस्थानी भाषा मान्यता की माँग रखते हुए निरन्तर अभियान जारी रखने का संकल्प लिया ।
स्थानीय ब्रह्म बगीचा में आयोजित समारोह में सर्वश्री हीरालाल हर्ष, बृजगोपाल जोशी, एडवोकेट महावीर सांखला , एडवोकेट वीरेन्द्र जोशी, रामदयाल माली, युवा शिक्षाविद् सुभाष जोशी एवं बिन्दु प्रसाद रंगा ने भी सम्बोधित किया, कार्यक्रम का संचालन मुरली मनोहर पुरोहित ने किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...