✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उत्तर पश्चिम रेलवे इंटर डिवीजन रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता
विनोद चावरिया के शतक से बीकानेर मंडल फाइनल में
_____________________
बीकानेर, 1 फरवरी। जोधपुर में चल रही इंटर डिवीजन रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता में विनोद चावरिया के शानदार नाबाद शतक की बदौलत बीकानेर मण्डल ने जोधपुर वर्कशॉप को 240 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीकानेर मंडल की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 365 रन बनाए। जिसमें विनोद चावरिया ने शानदार 122 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा राहुल ने 78, गौरव खत्री ने 62 और मधुर खत्री ने 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोधपुर वर्कशॉप की पूरी टीम 125 रन पर आउट हो गई। बीकानेर की ओर से गौरव खत्री ने 3 तथा गजेंद्र, महावीर और विनीत ने दो-दो विकेट लिए। बीकानेर मंडल का फाइनल मुकाबला मंगलवार को अजमेर मंडल के साथ होगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...