✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने की जनसुनवाई : समस्याओं के जल्द निवारण का आश्वासन दिया
आमजन के सुने अभाव अभियोग
बीकानेर, 02 फरवरी। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को अपने बीकानेर स्थित आवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी परिवदेनाओं के संबंध में चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान दूर-दराज से आये ग्रामीण व शहरी आमजन व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के उन्होंने अभाव-अभियोग सुने, और समस्याओं के निराकण बाबत सम्बंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित कार्यालय क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन विभाग, बीकानेर ने कृषि उपज मण्डी समिति, बज्जू में मण्डी प्रांगण में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन दिये, ग्राम माणकासर के ग्रामिणों ने उपस्वास्थ केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करवाने हेतु ज्ञापन दिया, बीकानेर के अम्बेडकर काॅलोनी निवासियों ने अम्बेडकर काॅलोनी गली नं. 10 में सड़क व नाली निर्माण हेतु परिवेदना प्रस्तुत की, आॅल राजस्थान प्रशिक्षित बेरोजगार चयनित शिक्षक संघ 1999, बीकानेर ने चयनित शिक्षक 1999 तृतीय श्रेणी अध्यापकों को नियुक्ति दिलवाने के सम्बंध में ज्ञापन दिया, टैक्सी यूनियन बीकानेर द्वारा बीकानेर में एल.पी.जी. आॅटो परमिट स्कोप बढ़ाने हेतु परिवेदना प्रस्तुत की, ग्राम जोड़बीड़ कोटडी के ग्रामीणों द्वारा आबादी क्षेत्र घोषित करवाने हेतु ज्ञापन दिया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने सभी को आश्वस्त करते हुये उनकी समस्याओं के जल्द निवारण का आश्वासन दिया।
उच्च शिक्षा मंत्री इसके बाद श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत श्रीकोलायत के पंचायत समिति मुख्यालय के मढ़, कोटडी, कोलायत तथा आस-पास के कई ग्रामों में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके अभाव-अभियोग सुने तथा ग्रामीणों व किसानों की समस्याओं के निवारण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये।
------
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...