✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर आपके आस-पास की 👉👇 यहांं पढ़ें 👉 👇
📰
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर आपके आस-पास की 👉👇 यहांं पढ़ें 👉 👇
🇮🇳 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
✍️
सदन स्थगित होने के दिनों की विधायकों के चालू दैनिक भत्ते व टीए-डीए लगभग 1 करोड़ की राशि को टिड्डी प्रभावित किसानों को दिये जा रहे मुआवजे मे शामिल किया जाए - विधायक बिश्नोई ने राजस्थान से मांग की /, विधायक बिश्नोई टिड्डी दल के हमले से सदमे में मृत किसान के परिजनों से मिले
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचंद कटारिया एवं आपदा राहत मंत्री राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर बजट सत्र 2020 में दिनांक 25 जनवरी से 9 फरवरी तक सदन स्थगित होने के बावजूद विधायकों के चालू दैनिक भत्ते व टीए-डीए जो लगभग 1 करोड़ के करीब होते है को राजस्थान के टिड्डी प्रभावित किसानों को दिये जा रहे मुआवजे मे शामिल करने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने बताया कि बजट सत्र 2020 में दिनांक 25 जनवरी से 9 फरवरी तक सदन स्थगित रहने के बावजूद विधायकों के भत्ते एवं टीए-डीए चालू है जो एक संवैधानिक चूक है । एक तरफ प्रदेश में टिड्डी दल ने हजारों किसानों की लाखों हैक्टेयर में अरबों रूपये की फसल बर्बाद कर दी है। जिससे अन्नदाता भारी संकट के दौर से गुजर रहा है । सरकार मुआवजे के नाम से प्रत्येक किसान को 2 हैक्टेयर में 27000 रूपये दे रही है वो भी अभी तक सभी प्रभावित किसानों को वितरित नही कर पाई है । सत्र के नाम से इस तरह विधायकों को भत्ते व टीए-डीए के नाम से अनावश्यक पैसा बर्बाद हो रहा है । इस पैसे का उपयोग टिड्डी प्रभावित किसानों की सहायतार्थ उपयोग में लिया जाए तो अच्छा रहेगा ।
विधायक बिश्नोई टिड्डी दल के हमले से सदमे में मृत किसान के परिजनों से मिले ।
बीकानेर । बाड़मेर जिले में भंयकर टिड्डी दल हमले के सदमे से पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के किटनोद गांव के किसान भगाराम मेघवाल एवं गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के भीमगढ़ गांव के किसान निम्बाराम जाट की मौत हो गई थी । इन किसानों की पूरी फसल टिड्डियों ने चट कर दी । दिनांक 2 फरवरी रविवार को बाड़मेर प्रवास के दौरान नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने मृतकों के परिजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया, बिश्नोई ने कहा कि विधानसभा में इन दोनों किसानों के परिजनो को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई जाएगी ।
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...