✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर आपके आस-पास की 👉👇
यहांं पढ़ें 👉 👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 प्राचार्य को पद से हटाने पर छात्रसंघ ने किया विरोध प्रदर्शन
📰
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर आपके आस-पास की 👉👇 यहांं पढ़ें 👉 👇
🇮🇳 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
✍️
प्राचार्य को पद से हटाने पर छात्रसंघ ने किया विरोध प्रदर्शन
बीकानेर 3/02/2020 । प्राचार्य डॉ मेजर अशोक शर्मा को गलत तरीके से पद से हटाने जाने के विरोध में छात्र संघ के नेतृत्व में श्री जैन पीजी कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। श्री जैन पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष यश उपाध्याय ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के तहत महाविद्यालय में कक्षाओं का बहिष्कार किया गया। छात्र अपनी जायज मांग लोकतांत्रिक तरीके से उठा रहे थे । उन्होंने बताया कि छात्रों की मांग को दबाने के लिए महाविद्यालय प्रबंध समिति ने तथा कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर रफीक अहमद ने छात्रों के मुद्दों को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया। इस कार्यवाही की वजह से आक्रोश और अधिक बढ़ गया ऐसे में छात्रों ने जमकर नारेबाजी की । छात्रसंघ अध्यक्ष यश उपाध्याय ने बताया कि महाविद्यालय के हटाए गए प्राचार्य डॉ अशोक शर्मा ने इस वर्ष छात्र हितों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। महाविद्यालय में छात्रों के विकास हेतु भरपूर कार्य किए। इसके बावजूद छात्र हितेषी प्राचार्य को हटाने के निर्णय का जैन पीजी कॉलेज छात्रसंघ पुरजोर विरोध करता है और पुनः जब तक हटाए गए प्राचार्य को वापिस नियुक्त नहीं किया जाता तब तक महाविद्यालय में आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रशांत ,रामदेव , अनीश, शोभित ,उत्तम ,शिव आदि महाविद्यालय के छात्र ने किया ।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...