✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नोखा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने के लिए 41.5 किमी सड़कें स्वीकृत, विधायक बिश्नोई ने कहा - सरकार ने जिले में सर्वाधिक हमारे क्षेत्र का कायापलट करने का काम किया
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई 🌹 व शुभकामनाएं 🌹
🇮🇳खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नोखा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने के लिए 41.5 किमी सड़कें स्वीकृत, विधायक बिश्नोई ने कहा - सरकार ने जिले में सर्वाधिक हमारे क्षेत्र का कायापलट करने का काम किया
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय फेज में नोखा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने के लिए 41.5 किमी सड़कें (देशनोक से जांगलू 16 km, उडसर कैम्प से थावरिया 8 km, जेगला से मान्याणा 6 km, काकड़ा से बेरासर 8 km, सिंजगुरु से मोरखाना 3.5 km) स्वीकृत कर हमारे क्षेत्र का कायापलट करने का काम किया है ।
मुझे आप सबको बताते हुए प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार व सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान के मुख्या सचिन पायलट व उच्च पदस्थ अधिकारियों व इंजीनियरों ने हमारे आग्रह को स्वीकार करते हुए इन सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण के लिए बेजोड़ परिश्रम किया और यही कारण रहा कि बीकानेर जिले के अन्य किसी भी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक सड़कें हमें मिल पाई ।
मैं इसके के लिए माननीय नितिन गडकरी जी व इस विभाग के तमाम उच्च-पदस्थ अधिकारियों व इंजीनियरों को सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ और विशेषकर राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी के स्थानीय अधिकारियों का दिल से साधुवाद, जिन्होंने हमारे क्षेत्र के लिए करोड़ों की धनराशि उपलब्ध करवाकर इस महती काम को सीरे चढ़ाया । मैं विश्वास रखता हूँ कि पी एम जी एस वाई के अगले व चतुर्थ चरण में हमारे द्वारा प्रस्तावित की गई बची हुई सड़कें भी स्वीकृत हो सकेगी ।
बिहारीलाल बिश्नोई
नोखा विधायक
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...