✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ग्रहों के प्रभाव से शादी नहीं हो रही तो यह आपके लिए है... शास्त्रोक्त उपायों से 120 दिनों में जिन व्यक्तियों की शादी नहीं होती है या विवाह उपरांत विवाह विच्छेद हो जाते हैं उनकी दोबारा शादी हो जाती है
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ग्रहों के प्रभाव से शादी नहीं हो रही तो यह आपके लिए है... शास्त्रोक्त उपायों से 120 दिनों में जिन व्यक्तियों की शादी नहीं होती है या विवाह उपरांत विवाह विच्छेद हो जाते हैं उनकी दोबारा शादी हो जाती है
बीकानेर 22 फरवरी | शिवरात्रि अर्थात अंधकार में प्रकाश की संभावना जिस तरह भगवान भोलेनाथ प्राणी मात्र के कल्याण के लिए जहर पीकर देव से महादेव बन गए उसी प्रकार हमें भी समाज में व्याप्त निंदा अपयश उपेक्षा आलोचना रूपी जहर को पीकर मानव से महामानव बनना होगा |
उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त विख्यात ज्योतिषी व द फोरकास्ट हाउस निदेशक डॉ नंदकिशोर पुरोहित ने पूगल रोड बंगला नगर कॉलोनी स्थित पुराने शिव मंदिर में आयोजित शिवरात्रि व विवाह विषयक कार्यशाला में यह विचार व्यक्त किए |
डॉक्टर पुरोहित आज भारत की सामाजिक सबसे बड़ी समस्या विवाह के संबंधित है, विवाह में विलंब जो होता है वह किन ग्रहों के कारण से होता है और विवाह के उपरांत भी सुखी और संपन्न जीवन व्यक्ति नहीं जी पाता है उसके क्या कारण हैं, डॉक्टर पुरोहित ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में धनु राशि का शुक्र हो तो विवाह में विलंब होता है, और विवाह के उपरांत जीवन सही नहीं चलता है | उन्होंने इसके शास्त्रोक्त उपाय भी बताएं जिससे 120 दिनों में जिन व्यक्तियों की शादी नहीं होती है या विवाह उपरांत विवाह विच्छेद हो जाते हैं उनकी दोबारा शादी हो जाती है |
ज्योतिष गुरु पंडित विष्णु व्यास ने बताया की लव मैरिज और अरेंज मैरिज में क्या फर्क है और दोनों के करने से जीवन के अंदर क्या परिवर्तन आते हैं , लव मैरिज के लिए कौन से ग्रह प्रभावित होते हैं और अरेंज मैरिज के लिए कौन से ग्रह होते हैं |
विवाह के मुहूर्त के ऊपर मानव पुरोहित ने बताया कि साल में कुल 40 मुहूर्त होते हैं उन मुहूर्त में शादी यदि की जाती है तो विवाह निश्चित रूप से सफल होते हैं आजकल लोग मुहूर्त तो निकालते हैं किंतु मुहूर्त का उपयोग नहीं करते हैं पंडित विपिन सेवग ने बताया कि विवाह उपरांत जो संबंध बनते हैं वह आजकल के वैज्ञानिक युग में जिन ग्रहों के कारण से बनते हैं उन ग्रहों के उपाय यदि शादी से पूर्व कर दिया जाए तो विवाह में उपरांत अन्य जगहों पर व्यक्ति के संबंध बनने की संभावना ना के बराबर होती है|
पार्षद मानक जी के अनुसार ऐसे कार्यक्रम बीकानेर के हर वार्ड में करने चाहिए जिससे बीकानेर की जनता को सहायता मिलेगी | कार्यक्रम में बीकानेर के कई गणमान्य और प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे जिनमें ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्र, अंक शास्त्री और कर्मकांड के प्रमुख व्यक्ति थे |
कार्यक्रम द फोरकास्ट हाउस व दिव्य दृष्टि इंटरनेशनल तथा ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजी सोसाइटी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया शिवरात्रि को रात्रि को सभी व्यक्तियों ने शिव रुद्राभिषेक के पाठ करके शिव के चारों रात्रि की आरती में शामिल हुए | कार्यक्रम में कुल 164 व्यक्तियों की जन्म कुंडलियों का विश्लेषण निशुल्क किया गया जिनमें अधिकतर विवाह कैरियर और व्यापार के संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए गए |
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...