सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः कार्मिकों के बीच पहुंचे कुलपति, नववर्ष की दी शुभकामनाएं
‘टीम भावना’ के साथ विश्वविद्यालय हित में काम करने का किया आह्वान
बीकानेर, 1 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया तथा कार्मिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
‘टीम भावना’ के साथ विश्वविद्यालय हित में काम करने का किया आह्वान
बीकानेर, 1 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया तथा कार्मिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से संस्थान हित में ‘टीम भावना’ के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी विश्वविद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य है। इसके मद्देनजर कार्मिक अपनी भूमिका को समझें तथा नववर्ष के अवसर पर इसके अनुरूप प्रत्येक कार्य और अधिक तत्परता से करने का संकल्प लें। कुलपति ने प्रसार शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय, कुलपति सचिवालय सहित विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया तथा कार्मिकों से बातचीत की। कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग का अवलोकन किया तथा महाविद्यालय में चल रही विभिन्न प्रायोगिक परीक्षाओं की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों ने कुलपति से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इनमें शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार चूरा, कोषाधिकारी दीनदयाल बोहरा, महेन्द्र सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह नूनिया, मोहम्मद अजीज और चितरंजन आदि शामिल रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...