✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डॉक्टरों ने चेतावनी दी - महाजन प्रकरण में दोषियों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज होगा
बीकानेर। महाजन की सीएचसी के फर्मासिस्ट व महिला के बीच का विवाद अब तूल पकड़ रहा है। इस संबंध में गुरुवार को अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के बीकानेर सचिव डॉ सी एस मोदी ने बताया कि इस ज्ञापन में फार्मासिस्ट साथ मारपीट करने, सीएचसी में तोडफ़ोड़ करने व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले दोषियों को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है । ज्ञापन में बताया कि 29 जनवरी को सुबह दस बजे महाजन निवासी महिला ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्र महाजन में तोडफ़ोड़ की व फार्मासिस्ट वरूण धवल के साथ मारपीट की। आरोप है कि चिकित्सा अधिकारी प्रभारी द्वारा बीच-बचाव करने पर उन्हें व उनके स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार एवं अपशब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि दवा वितरण केन्द्र में सामान बिखेर दिया एवं सरकारी कागजात फाड़े एवं आरएमआरएम की नगदी भी साथ ले गए। बताया कि इस प्रकार की घटना से समस्त राजस्थान का चिकित्सक सामुदाय व्यथित है इसलिए दोषियों को गिरफ्तार किया जाए व उचित कानूनी कार्यवाही की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे में दोषियों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज करते हुए उसका विस्तार किया जाएगा।
( कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद सचिव डॉ सी एस मोदी से बातचीत ⬆️)
बता दें कि इस मामले में महिला की ओर से भी महाजन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसमें महिला ने डॉक्टर देवाशीश, डॉ भानुप्रकाश व फार्मासिस्ट वरुण धवन के खिलाफ उसे घसीटना, मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप लगाया था।
बता दें कि इस मामले में महिला की ओर से भी महाजन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसमें महिला ने डॉक्टर देवाशीश, डॉ भानुप्रकाश व फार्मासिस्ट वरुण धवन के खिलाफ उसे घसीटना, मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप लगाया था।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...