सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
3 दिसम्बर 2019
कल्याण फाउंडेशन ने किया नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान
जनप्रतिनिधि सच्चे जनसेवक बनकर करे जनता के कार्य-कामिनी
बीकानेर 3 दिसम्बर- कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने आज हाल ही में नवनिर्वाचित पार्षदों में श्री दुलीचंद सेवग और श्रीमती अनामिका शर्मा का उनके निवास स्थान पर जाकर अभिनंदन करते हुए दोनो पार्षदों को शाल, श्रीफल, माला और प्रतीक चिन्ह भेटकर उनका स्वागत किया
फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के सच्चे सेवक बनकर हर तकलीफ को दूर करे तो जनता को काफी राहत मिलती है और वे ही जीवन पर्यन्त जनसेवक के रूप में पूजनीय रहते है कामिनी भोजक ने कहा कि आप दोनों के निर्वाचित होने से हम सभी गौरान्वित है
एडवेंचर फाउंडेशन के सचिव आर.के.शर्मा ने कहा कि दुलीचंद जी का दूसरी बार पार्षद बनना और छोटी सी उम्र में अनामिका का पार्षद बनना समाज के लिए बहुत ही खुशी की बात है आशा है दोनो ही जनप्रतिनिधि जनता के तकलीफों के हमदर्द बनकर अपना कर्तव्य निभाएंगे
स्वागत अभिनंदन करने वालो में वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा, श्रीलाल सेवग, कन्हैया लाल महाराज,शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस, शाकद्वीपीय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, वीणा भोजक, अनिता शर्मा, श्रीमती जसोदा देवी सेवग, सुनील कुमार उर्फ मुन्ना पुजारी, शिवकुमार, और सुनीता आदि मौजूद थे
दुलीचंद सेवग और अनामिका शर्मा ने कहा कि समाज की तरफ से सम्मान हमारी ताकत और हौसला बढ़ाता है आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद की बदौलत हम अपने कार्यकाल में अधिकाधिक जन सेवा करके आपके और सभी के विश्वास को कायम रखेंगे
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...