सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
धूमधाम से निकली नगर परिक्रमा, पुष्प व गुलाल से कलशयात्रा का स्वागत
दुनिया चले न श्रीराम के बिना...
श्री मंशापूर्ण बालाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 6 दिसम्बर को
बीकानेर। गंगाशहर में चौपड़ा बाड़ी स्थित श्री करणी माता इन्द्र बाईसा मंदिर में 6 दिसम्बर को श्री मंशापूर्ण बालाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व गुरुवार को नगर परिक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सिर पर कलश लिए महिलाएं व श्रीरामभक्त हनुमान के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं ने रथ पर विराजित बालाजी की मूर्ति परिक्रमा धूमधाम से निकाली। मार्ग में क्षेत्रवासियों ने गुलाल व पुष्प वर्षा से कलशयात्रा का स्वागत किया। आयोजन से जुड़े ओम ओझा ने बताया कि 6 दिसम्बर को प्रात: नौ बजे विधि-विधान से मंशापूर्ण बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...