सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय बैठक सौंपी ब्लॉक वार जिम्मेदारी... बीकानेर..राजस्थान एलीमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश सभाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में विजय भवन में आयोजित हुई । प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 6 एवं 7 दिसंबर को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा। जिसमें पुरानी पेंशन,अनिवार्य विषयों के पद स्वकृत करने,राज्य कर्मियों का 5 प्रतिशत डीए बढ़ाने,स्कूल प्राध्यापक भर्ती तिथि आगे बढ़ाने, शिक्षकों को बीएलओ नहीं लगाने, प्रबोधको की वरिष्ठ प्रबोधक पद पर डीपीसी करने,विज्ञान संकाय खोलने सहित शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश महामंत्री शिवकरण सिंह एवं जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ब्लॉक वार जिम्मेदारी सौफी ओर कहा की आप अपने ब्लॉकों में अधिक से अधिक शिक्षकों से संपर्क कर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आह्वान करें। जिला संगठन मंत्री भावना मक्कड़ एवं जिला प्रवक्ता विनयसिंह ने बताया कि सम्मेलन में राज्य भर के शिक्षक भाग लेगे। जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश सभाध्यक्ष राघवेंद्रसिंह चौहान,प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद,प्रदेश महामंत्री शिवकरण सिंह राठौड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरिहंत सुराणा, प्रदेश महिला मंत्री निर्मल कंवर, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह,नागौर जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौड़, महेंद्र कुमार स्वामी, अजय कुमार टोलियां,राजकुमार मेघवाल, जिला संगठन मंत्री भावना मक्कड़, जिला प्रवक्ता विनय सिंह,बलदेव,शीतल कच्छावा, राजेन्द्र सिंह सहित नोखा,कोलायत,खाजूवाला, लूणकरणसर,श्रीडुगरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...