सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खेल-कूद प्रतियोगिताएं मंगलवार से, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के छात्र-छात्राओं को अपने अंदर छुपे खिलाड़ी की प्रतिभा प्रदर्शन का मिल रहा अवसर
बीकानेर, 02 दिसम्बर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों एवं दिव्यांगजन संस्थाओं की जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2019 का आयोजन 03 एवं 04 दिसम्बर को राजकीय सार्दूल स्पोर्टस स्कूल में किया जायेगा। यह प्रतियोगिता जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की प्रेरणा से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के छात्र-छात्राओं को खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की ओर उन्मुख करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जो मंगलवार से शुरू होगी।
विभाग के उप निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि इसके अंतर्गत छात्रावास एवं ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है एवं इस प्रतियोगिताओं के ब्लॉक स्तर पर विजेताओं के बीच जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगता 2019 का आयोजन 3 एवं 4 दिसम्बर 2019 को राजकीय सार्दूल स्पोर्टस स्कुल बीकानेर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांजन दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है । अतः इस अवसर पर दिव्यांजनों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।
छात्रावास खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत पांच ब्लॉक की वॉलीबॉल, कबड्डी एवं खो-खो की टीमें तथा व्यक्तिगत स्पद्र्धाओं में 100 मीटर व 200 मीटर दौड, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद खेलों के ब्लॉक स्तरीय विजेता भाग लेगे। खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2019 का आयोजन सार्दूल स्पोर्टस स्कूल बीकानेर में किया जायेगा। खेलकूद प्रतियोगिता शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षको की देखरेख में आयोजित की जायेगी एवं विजेताओं को विभाग की ओर से मेडल एवं प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। बाहर से आने वाली टीमों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था अम्बेडकर छात्रावासों में की गयी है।
दिव्यांगजनों की खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़, लम्बी कूद, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। दिव्यांग बालको द्वारा सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंगलवार को जिला कलक्टर द्वारा किया जायेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...