सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जिला न्यायाधीश ने किया विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बीकानेर 03.11.2019 को जिला एवं सेशन न्यायाधीश बीकानेर श्री मदनलाल भाटी ने विधिक सेवा सप्ताह के शुभारंभ हेतु आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण व चिकित्सा विभाग की ए.एन.एम व जी.एन.एम तथा आंगनबाड़ी की महिलाओं ने भाग लिया। रैली में चिकित्सा विभाग व आंगनबाड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बाल-विवाह अभिश्राप है, पॉलीथीन को बंद करो, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण आदि नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। इसी के साथ बाल-विवाह प्रतिषेध अभियान भी आरंभ हो चुका है जिसमें मोबाईल वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ओम प्रकाश नायक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा सप्ताह में आमजन को जागरूक करने हेतु जिला मुख्यालय व समस्त तालुकाओं में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारीगण व पैनल अधिवक्तागण की टीमों का गठन किया गया है जो नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता, राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम तथा व्यक्ति के मूलभूत अधिकार व संवैधानिक अधिकार की जानकारी आमजन को प्रदान करेंगे। रैली की समस्त कार्यव्यवस्था राहुल चौधरी, एसीजेएम किराया अधिकरण, बीकानेर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के कर्मचारीगण द्वारा की गई।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...