सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
समाजोत्थान के लिए बुजुर्ग एवं युवाओं को सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता - सुनीता गौड़
बीकानेर 3 नवंबर 2019
ब्राह्मण समाज का दीपावली स्नेह मिलन रानी बाजार गौड़ सभा भवन में रविवार को आयोजित हुआ।चाणक्य परिवार बीकानेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डॉ अनिल दाधिच ने कहा कि शिक्षा से ही समाज विकास की राह पर बढ़ सकता है।आज शिक्षा सबसे अहम कड़ी है।आज हमारी युवा पीढ़ी को संस्कार और शिक्षा की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की समाज के उत्थान के लिए बुजुर्ग एवं युवाओ दोनो के सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।
गौड़ ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदियो से ज्ञान का भंडार रहा है,आगे भी इस छवि को कायम रखने के लिए युवाओ को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है।
चाणक्य परिवार संस्था के कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुकुमार कश्यप ने कहा कि दीपावली भाईचारे का पर्व है। ऐसे पर्व को हमे निरंतर जारी रखना है।एवं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करना है ।साथ ही उन्होंने संस्था के कार्य योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा देहात अध्यक्ष, विश्वनाथ शर्मा,एस पी पुरोहित,गजानंद पांड्या, मिलिंद पाण्डिया, डॉ बिजेंद्र त्रिपाठी, वेद ओ.पी गौड़,अधिवक्ता विनोद गौड़,जगदीश गौड़,भुवनेश शर्मा,श्रीपाल गौड़,तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़,राजेश्वरी उपाध्याय, मखन शर्मा,रामजीवन व्यास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...