सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः बीकानेर मे जुटेंगे देशभर के उद्यानिकी वैज्ञानिक
बीकानेर, 1 नवंबर। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय मे 21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण (शीतकालीन स्कूल ) 7 नवम्बर से शुरू होगा। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के निर्देशानुसार इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
डाॅ. राठौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण में देशभर के विभिन्न प्रान्तों के 25 वैज्ञानिक भाग लेंगे। प्रशिक्षण शुष्क व अर्द्ध शुष्क क्षेत्रों में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन व मुल्य सवर्द्धन की उच्च तकनीकी विषय पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में उद्यानिकी फसलों के अनुभवी वैज्ञानिक, प्रशिक्षणार्थियों को बेर, खजूर, अनार, बील, किन्नू, नींबू, संतरा, माल्टा, आंवला, अमरूद, इमली, अंजीर, फालसा, केर, करोंदा आदि फलांे व सांगरी, टिंडा, काचरी, काकड़िया आदि शुष्क क्षेत्रों मे उत्पादित होने वाली सब्जियांे की उन्नत किस्मों, इनकी उत्पादन व मुल्य सवर्द्धन की उच्च तकनीकी के बारे मे बताएंगे व आपस मे विचार विमर्श करेंगे। यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है।
उन्होंने बतााया कि वर्तमान मे शुष्क व अर्द्ध शुष्क क्षेत्रांे में गर्मियों मे अधिक तापमान, सर्दियों मे पाला पड़ना, कम उर्वरक भूमि, मिट्टी मे उसरता, कम व अनियमित वर्षा आदि विषम पारिस्थितयो के बावजूद किसानांे का रुझान उधानिकी फसलों के उत्पादन के लिए बढ़ा है। गत एक दशक मे उद्यानिकी फसलों के उत्पादन व मूल्य सवर्द्धन की अनेक उच्च तकनीकियां देशभर मे विकसित की गई हंै। प्रशिक्षण के दौरान इनके बारे मंे गहन विचार विमर्श होगा।
अनुसंधान निदेशक डॉ एस एल गोदारा ने बताया कि प्रशिक्षण मे उद्यानिकी फसलों की टिकाऊ एवं संरक्षित खेती, नर्सरी उत्पादन, हाइड्रोपोनिक सिस्टम, उद्यानिकी फसलों के खुले एवं संरक्षित खेती में कीट नियंत्रण, जैव उर्वरक उत्पादन एवं फसलों के उत्पादन बढ़ाने में उनका उपयोग आदि विषयांे पर भी विचार विमर्श किया जाएगा ।
क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ प्रकाश सिंह शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण में फलांे व सब्जियों की अनुसंधान की उपलब्धियां, फलों की सघन बागवानी, कंद वाली फसलों का उत्पादन एवं प्रसंस्करण और बागवानी फसलों की उच्च तकनीकी खेती पर वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...