सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उत्तर पश्चिम रेलवे
उत्तर पश्चिम रेलवे जोनल नर्सिंग अधिवेशन का आयोजन
उ.प. रेलवे के बीकानेर मंडल के चिकित्सा विभाग की ओर से दिनांक 01.11.2019 को रेलवे प्रेक्षागृह में प्रथम जनरल नर्सिंग अधिवेशन का आयोजन किया गया। “ Nurse – A healthcare Professional from Womb to Tomb” थीम पर आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता प्रधान कार्यालय , जयपुर के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. एम. एल. चौधरी ने करते हुए नर्सिंगकर्मियों के योगदान की चर्चा की और कहा कि उनकी भूमिका मानव के जन्म से मृत्यु तक रहती है । मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर श्री संजय श्रीवास्तव ने रेलवे में नर्सिंगकर्मियों से आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग केयर प्रदान करने का अह्वान किया । मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गौतम बन्धोपाध्याय एवं एसीएमएचओ, बीकोनर डॉ. नवल गुप्ता ने नर्सिंगकर्मियों के बहुआयामी भूमिका की चर्चा की । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बीकानेर , डॉ. रमेश मांझी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।
अधिवेशन में उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रत्येक मंडल में नर्सिंगकर्मियों एवं बीकानेर स्थित नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित कुल 130 प्रतिभागियों एवं रेलवे जोन के 30 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया और सभी मंडलो द्वारा व्याख्यान एवं तकनीकी विषयों पर प्रस्तुतियां दी गई ।

📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...