सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मण्डल अध्य्क्ष एवम जिला प्रतिनिधि के आवेदन का कार्य पूर्ण।
भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार आज बीकानेर जिले में मण्डल अध्य्क्ष एवम जिला प्रतिनिधियों के आवेदन लेने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
बीकानेर जिले के सह जिला चुनाव अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार आज सभी 8 मंडल में प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
★रानी बाजार मंडल में मंडल अध्यक्ष के लिए1 महिला समेत 6 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि जिला प्रतिनिधि के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए।
★गंगाशहर मंडल में सर्वाधिक 21 आवेदन अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त हुए जबकि प्रतिनिधि के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए।
★जूनागढ़ मंडल से अध्य्क्ष के लिए 7, प्रतिनिधि के लिए 5, ★लालगढ़ मंडल से अध्यक्ष पद के लिए 4 आवेदन और प्रतिनिधि के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुआ है जो कि महिला है।
★जस्सूसर मंडल से अध्यक्ष पद के लिए 12 आवेदन और प्रतिनिधि के लिए 3 आवेदन मिले है।
★नए शहर मंडल से अध्य्क्ष पद के लिए 6 आवेदन और जिला प्रतिनिधि के लिए भी 6 आवेदन प्राप्त हुए है।
★गोपेश्वर मंडल से मण्डल अध्यक्ष एवम जिला प्रतिनिधि के लिए क्रमशः 4 और 1 आवेदन प्राप्त हुए है।
★पुराने शहर मंडल में सर्व सम्मति बन जाने के बाद मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के लिए मात्र 1-1 आवेदन प्राप्त हुए है।
उपरोक्त सभी आवेदन जांच और अवयस्क सूचना के बाद प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्यवाही के लिए भेजे जाएंगे।
अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार आज सम्पन्न हुई प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए सभी 8 मंडलो से कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए है, इसी प्रकार जिले प्रतिनिधि पद के लिए 27 आवेदन प्राप्त हुए है। आज की प्रक्रिया में मंडलो के सक्रिय सदस्यों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...