सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
थर्मल के साथ ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी सोलर ऊर्जा उपयोगी: प्रो. साथंस
ईसीबी में “सोलर फोटोवॉल्टिक सेल” विषयक पांच दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का हुआ समापन
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के मैकेनिकल विभाग तथा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में टैक्युप द्वारा प्रायोजित “सोलर फोटोवॉल्टिक सेल” विषय पर पांच दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम समापन विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के प्रो. साथंस द्वारा किया गया । अपने संबोधन में उन्होंने बताया की आने वाले समय में परंपरागत स्रोत लगभग लुप्त हो जाएंगे अतः रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में विशेषकर सोलर क्षेत्र में वृद्धि करने का सुनहरा मौका है । उन्होंने कहा कि केवल थर्मल के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी सोलर ऊर्जा का प्रयोग काफी उपयोगी साबित हो सकता है ।उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए सोलर एनर्जी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है इसके सामाजिक व तकनीकी पहलुओं को समझने वाले युवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है इससे स्थानीय स्तर पर सोलर इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट को लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है उन्होंने इंजीनियरिंग के छात्रों से कहा कि वह अपने बीटेक प्रोजेक्ट में इस तरह के सोलर से से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम करें।
कार्यक्रम के दुसरे सत्र में डॉ अवधेश यादव ने बताया की सोलर फोटोवॉल्टिक के साथ-साथ सोलर थर्मल पावर प्लांट भी बहुत सार्थक है जिससे 24 घंटे विद्युत ऊर्जा की प्राप्ति की जा सकती है उन्होंने अपनी प्रयोगशाला में किए गए एक्सपेरिमेंट की वीडियो भी साझा कीया।
मेकेनिकल विभागअध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर राजोरिया ने इन 5 दिवसों में विभिन्न वक्ताओं द्वारा सोलर एनर्जी के क्षेत्र में दिए गए व्याख्यान का संक्षिप्त वर्णन किया और बताया कि किस तरह हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं इस दौरान प्रतिभागियों के लिए इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन भी किया गया इस विजिट में प्रतिभागियों ने 30 किलो वाट का स्टोरेज सहित सोलर प्लांट का डेमोंसट्रेशन लिया । कार्यक्रम संचालक डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोलर एनर्जी के उत्पादन के साथ इसके स्टोरेज पर भी फोकस करने की आवश्यकता है और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इस क्षेत्र में रिसर्च की जा रही है। ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ मुहम्मद युनुस ने बताया की बीकानेर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तम स्थान है जिसमें बाकी क्षेत्र की तुलना में औसत से अधिक ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है अंत में डॉ रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में डॉ नवीन शर्मा, श्यामसुंदर सुथार डॉ अरुण पुरोहित, राहुल सारस्वत अभिषेक, संदीप खुशाल सहित संकाय सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...