सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डूंगर काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट का लोकार्पण
बीकानेर 2 नवम्बर। डूंगर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा 12 से 14 अक्टूबर 2020 को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट ूूूण्पबतइइपांदमतण्वतह का लोकार्पण गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह, प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक एवं सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष किया। सम्मेलन के संयोजक डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि इण्डियन सोसायटी फोर रेडियेशन बायोलोजी के तत्वावधान में यह सम्मेलन स्थानीय रविन्द्र रंग मंच पर आयोजित होगा।
कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने कहा कि वेबसाईट में डूंगर काॅलेज की उपलब्धियों को विशेष रूप से दर्शाना होगा ताकि विश्व भर के वैज्ञानिकों को यहां चल रहे शोध कार्यों की जानकारी उपलब्ध हो सके। प्रो. सिंह ने कहा कि विकिरण जैविकी जैसा विषय वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। उन्होनें एक्स एवं गामा किरणों के दुष्प्रभावों से बचने का भी आह्वान किया। इस प्रकार के सम्मेलन से निश्चित रूप से कैन्सर रोगियों के उपचार संबंधी नवीनतम जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने कहा कि अपने शोध कार्यों के कारण ही आज डूूंगर काॅलेज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पाया है। अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के वेबसाईट आधुनिकतम तकनीक से बनाई गई है तथा इसके बनने से विश्व भर के वैज्ञानिक सम्मेलन के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकेगें।
सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष ने औषधियों पादपों की कैन्सर के उपचार में लाभदायक होने का जिक्र किया। उन्होनें वर्तमान समय में शोधार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा आर्थिक सहायता दिये जाने की महती आवश्यकता पर बल दिया। काॅलेज शिक्षा के संयुक्त निदेश डाॅ. बी.एल.शर्मा ने आयुक्तालय स्तर पर हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में आयोजन सचिव डाॅ. अरूणा चक्रवर्ती ने विषय प्रवर्तन करते हुए सम्मेलन की संक्षिप्त जानकारी दी। विभाग प्रभारी डाॅ. मीरा श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता की शुभकामनाएं दी। डाॅ. श्रीवास्तव ने सनआर्क टेक्नोलोजीज के रजनीश व्यास का वेबसाईट बनाने हेतु विशेष रूप से आभार प्रकट किया। सह संयोजक डाॅ. दीप्ति श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर डाॅ. शिशिर शर्मा, डाॅ. जी.पी.सिंह. डाॅ. रविन्द्र मंगल, डाॅ. बजरंग सिंह राठौड़, डाॅ. इन्द्रा विश्नोई, डाॅ. अनिला पुरोहित, डाॅ. अनु कुमार शर्मा, डाॅ. मनीषा अग्रवाल, डाॅ. कैलाश स्वामी, डाॅ. योगेन्द्र सिंह, डाॅ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, बलराम सांई, महेन्द्र सोलंकी, डाॅ. विक्रमजीत, डाॅ. एस.के.वर्मा आदि अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




I love the efforts you have put in this, thanks for all the great
ReplyDeleteposts.
A lot of thanks for every one of your work on this site.
ReplyDeleteMy niece takes pleasure in managing research and it's simple to grasp
why. We know all regarding the powerful way you
give rewarding strategies via this web blog and as well as cause participation from some other people on this content while
our favorite child has been starting to learn so much.
Take advantage of the rest of the new year. You're the one performing a great job.[X-N-E-W-L-I-N-S-P-I-N-X]I am extremely inspired along
with your writing talents as neatly as with the structure for your
blog. Is that this a paid theme or did you customize it yourself?
Anyway stay up the excellent quality writing, it is uncommon to see a nice
blog like this one nowadays.
I could not resist commenting. Well written!
ReplyDelete