सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नगर निगम चुनाव के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
बीकानेर, 02 नवम्बर। नगर निगम चुनाव के 80 वार्डो में से शनिवार को 7 वार्डों से 7 ही प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बताया कि वार्ड संख्या 7, 15, 19, 23, 28, 44 व 52 से एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने के पहले दिन शुक्रवार को 1 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा था। अब तक कुल 8 नामांकन पत्र दाखिल हुए है। रविवार को अवकाश के कारण नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...