सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 3 नवम्बर । मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई को "स्वरांजलि" के साथ दो दिवसीय 27 वां "मांड समारोह" रविवार की शाम रेलवे प्रेक्षाग्रह में सम्पन्न हुआ । उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल साहित्य संस्कृति एवं ललित कला संस्थान, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर, अनुराग कला केंद्र, श्री संगीत भारती के सहयोग से आयोजित इस समारोह प्रदेश के प्रमुख लोकगायकों ने राजस्थान की धरती के मांड रचनाएं सुनाकर भाव विभोर कर डियव।
संगीत मनीषी स्व0 डॉ0 मुरारी शर्मा को समर्पित मांड समारोह के स्वरांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव थे ।अल्लाह जिलाई बाई मांड गायकी प्रक्षिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी ने मांड समारोह में स्व0 डॉ0 मुरारी शर्मा के योगदान की चर्चा करते हुए मांड के रचनात्मक आंदोलन को विश्व स्तर पर प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया । लेखक अशफ़ाक़ क़ादरी ने बीकानेर के संगीत क्षेत्र में पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई ओर डॉ0 मुरारी शर्मा के योगदान को रेखांकित किया । कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ से "पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई के संगीत योगदान" पर पी0एच0डी0 करने वाली डॉ0 आकांक्षा दवे (जयपुर) का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में श्री संगीत भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल मारू, प्राचार्य डॉ0 कल्पना शर्मा, फिल्मकार मंज़ूर अली चंदवानी, एन0 डी0 रंगा, चंद्रशेखर जोशी, नागेश्वर जोशी, डॉ0 एस0 एन0 हर्ष ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
मुख्य समारोह स्वरांजलि में मांड गीत गूँजे
रविवार को स्व0 अल्लाह जिलाई बाई की 27 वीं पुण्यतिथि पर रेलवे प्रेक्षागृह में मुख्य समारोह स्वरांजली में डॉ0 मुरारी शर्मा की रचना "म्हारा जूना जोशी" डॉ0 कल्पना शर्मा के निर्देशन में कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमे संजना भौमिक, जयश्री तरफदार, देवमयूर घई, अमृता राणा ने नृत्याभिन्य किया । नृत्य रचना में गायन में अहमद बशीर सिसोदिया, तबले पर उस्ताद गुलाम हुसैन ने संगत की । पुखराज शर्मा ने केसरिया बालम सुनाई । कार्यक्रम में जयपुर के रोहित कटारिया ने राग खमाज में "ओलयूडी सी आवे जी राज" में नए प्रयोग सुनाए । कार्यक्रम में पाली की मैना राव ने "बागा चालो केसरिया" तथा "बादीला महाने एकलडी मती छोड़ो" सुनाया । कार्यक्रम में प0 चंद्रप्रकाश (अजमेर) ने मांड के विविध रूपों से रूबरू कराया । बाबूलाल भाट (जयपुर) ने "म्हारे साइना पधारया डोडा माय" सुनाया । उनके साथ बाल कलाकार परमेश्वर भाट ने "केसरिया बालम" सुनाया । कार्यक्रम में में समन्दर खान (बाड़मेर) के साथ सरूप खान, शाकर खान, साहिल खान, मिश्री खान, निहाल खान, शब्बीर खान और टी0वी0 के लोकप्रिय गायक खानु खान ने विभिन्न साजों पर संगत की । इनके साथ जयपुर की सुश्री अनुराग वर्मा ने नृत्य किया । समंदर खान ने अपनी शानदार प्रस्तुति प्रस्तुति से श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया । कार्यक्रम में लोकगायिका श्रीमती राजकुमारी मारू, हशमुद्दीन, उस्ताद गुलाम हुसैन ने एकल तबलावादन आदि प्रस्तुति से पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई को भावभीनी खिराजे अकीदत पेश की ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




What's up i am kavin, its my first occasion to commenting anywhere, when i read this paragraph i thought i could also create comment
ReplyDeletedue to this brilliant article.
Whats up very nice web site!! Man .. Beautiful
ReplyDelete.. Wonderful .. I will bookmark your blog and take
the feeds additionally?I am glad to seek out numerous
helpful information here within the publish, we need develop more techniques on this regard,
thanks for sharing.