सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कांग्रेस प्रत्याशियों के बीकानेर पैनल की लिस्ट शनिवार को ले सकती है फाइनल सूची का रूप, तय होगा जयपुर में
बीकानेर 1 नवम्बर 2019
नगर निगम चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस की अहम बैठक सम्पन्न, प्रत्येक वार्ड से तीन तीन उम्मीदवारों का पैनल तैयार, जयपुर से जारी होगी सूची
बीकानेर 1 नवंबर- नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक प्रभारी मंत्री श्री सालेह मोहम्मद की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय मे सम्पन्न हुई, बैठक मे वार्ड से आये सभी प्रतिभागियों के नामो पर चर्चा हुई और चुनाव के संदर्भ में आवश्यक रणनीति तैयार हुई|
बैठक में प्रभारी मंत्री साकह मोहम्मद, काबीना मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला, प्रभारी उपाध्यक्ष भरतराम मेघवाल, प्रभारी महासचिव रेहाना रियाज, लोकसभा प्रत्यासी मदनगोपाल मेघवाल, विधानसभा प्रत्यासी कन्हैयालाल झंवर, जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार के अलावा पीसीसी सदस्य,ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी,यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, के जिला अध्यक्ष शामिल थे|बैठक में गहनता से विचार विमर्श के बाद तीन तीन नामो का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने का फैसला हुआ जहां अंतिम सूची तैयार होगी|
महत्वपूर्ण बैठक से पहले वरिष्ठ नेताओं ने लगभग 4 घंटे सभी दावेदारों से वार्ड वार मुलाकात कर उनके धरातलीय और जीतने की स्थति को जाना और उनसे वार्ड की अनुकूलता पर चर्चा की
वार्ड वार मिलने बड़ी संख्या में जहां दिन भर दावेदारों की भीड़ रही वही जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और प्रमुख कांग्रेसजन अपने अपने अपने वार्ड से जीतने की बात रखते हुए प्रभारियों से चर्चा करते नजर आए
वार्ड स्तरीय नियुक्त प्रभारियों की रिपोर्ट और सर्वे के आधार पर पैनल तैयार किया गया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...